Zindagi Kya Hai? यह एक ऐसा सवाल है जो काफी सारे इंसानो के मन में रहता है लेकिन इस सवाल के काफी सारे जवाब सुनने को मिलते है| जिंदगी के बारे में समझाना आसान नहीं है क्योंकि जिंदगी के बारे हर इंसान की राय अलग अलग होती है| आज हम आपको जिंदगी के बारे में जानकारी दे रहे है, आज हम अपने इस लेख में जिन्दगी क्या है? और जीवन का अर्थ क्या है? इत्यादि के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है| चलिए सबसे पहले हम आपको जिंदगी कया है? (zindagi kya hai) के बारे में बताते है
जिंदगी क्या है (zindagi kya hai)?
जिंदगी के बारे में अलग अलग इंसानो की अलग अलग राय है, कुछ इंसानो को जिंदगी बहुत प्यारी लगती है और कुछ लोगो को जिंदगी किसी बोझ से काम नहीं लगती है| असल में जिंदगी बहुत ज्यादा खूबसूरत होती है और जिंदगी को बेकार या बोझ केवल इंसान की ख्वाहिशें बनाती है| वर्तमान में इंसान के पास जो चीज उपलब्ध है वो उससे खुश नहीं है बल्कि उन चीजों के लिए परेशान है जो उसके पास मौजूद नहीं है|
जिंदगी को आप एक पाठशाला भी कह सकते है क्योंकि जिंदगी में हर दिन आपको कुछ ना कुछ नया सिखने को मिलता है| इंसान अपने जीवन में निरन्तर कुछ ना कुछ नया सीखता रहता है, जिंदगी कुछ लोगो के लिए बहुत ज्यादा हसीन और खूबसूरत होती है क्योंकि उनके पास उनकी चाहत की हर चीज मौजूद होती है या उन्हें जो चीज चाहिए वो उन्हें आसानी से मिल जाती है और कुछ लोग ऐसे होते है जिनके पास उनके पसंद की चीज उपलब्ध नहीं होती है या उन्हें अपनी पसंद की चीज मिल नहीं पाती है तो उन्हें जिंदगी बोझ या बुरी लगती है|
जिंदगी को सुख और दुःख का चक्र भी कह सकते है, जब किसी भी इंसान के जीवन में सुख आता है तो उस इंसान को अपना जीवन बहुत अच्छा और प्यारा लगता है और जब इंसान के जीवन में दुःख आता है तो इंसान बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है और जिंदगी उसे बोझ या बुरी लगने लगती है| जब कोई भी इंसान दुनिया में प्रवेश करता है तो वो इंसान विभिन्न भावनाओं और स्थितियों का सामना करता है, इंसान को जीवन में कई बार गंभीर परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है| कठिन परिस्थियों में मजबूत और बहादुर इंसान उन परिस्थियों का सामना करते है लेकिन कुछ कमजोर इंसान कठिन परिस्थियों से भयभीत होकर जिंदगी से भागने की कोशिश करते हुए दिखाई देते है और ऐसे में कुछ इंसान जिंदगी नष्ट करने का फैसला भी ले लेते है|
आमतौर पर जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर को जिंदगी कहा जाता है, जिंदगी के बारे में हर इंसान का नजरिया अलग अलग होता है कुछ इंसान कहते है की जिंदगी एक दौड़ है और कुछ लोग जिंदगी को एक यात्रा मानते है| चलिए अब हम आपको जिंदगी के अर्थ के बारे में बताते है
जीवन का अर्थ क्या है?
ऊपर आपने जीवन कया है?( zindagi kya hai) के बारे में जानकारी प्राप्त की, अब हम आपको जीवन का अर्थ समझाते है, काफी सारे लोगो के मन में यह सवाल होता है की आखिर जीवन का मतलब क्या है या जीवन का अर्थ क्या है? अधिकतर इंसानो का मानना है की जीवन को अपने हिसाब से बेहतर बनाना चाहिए| आपको अपने जीवन में वो काम करना चाहिए जिसमे आप निपुण हो या जिस काम में सफलता प्राप्त करना चाहते है और जब आप सफलता को प्राप्त कर लेते है तो आपके जीवन को अर्थ मिल जाता है|
जिंदगी का उद्देश्य क्या है?
जिंदगी का मुख्य उद्देश्य है जियो और जीने दो, इस दुनिया में हर इंसान को जीने का हक है और हम सभी को कोशिश करनी चाहिए की कभी भी एक इंसान की वजह सेदूसरे इंसान को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो| वर्तमान में अधिकतर इंसान अपने जीवन के उद्देश्य को भूल जाते है आज के समय अधिकतर इंसान इंसानियत को भूल गए है छोटी छोटी बातो या चीजों के लिए एक दूसरे की जान लेने को तैयार हो जाते है| सामाजिक जीवन तभी मुमकिन हो सकता है जब समाज में रहने वाले सभी इंसानो में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना पूर्ण रूप से हो|
जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है?
यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की हर इंसान के जीने का तरीका और जिंदगी को देखने का नजरिया अलग अलग होता है| इसीलिए हर इंसान की जिंदगी सबसे महत्पूर्ण चीज भी अलग अलग होती है लेकिन असल में जिंदगी की सबसे महत्पूर्ण चीज है अच्छा स्वास्थ्य और परिवार| अगर इंसान का स्वास्थ अच्छा होता है तो इंसान अपनी जिंदगी को ख़ुशी पूर्वक जी सकता है, इंसान का स्वास्थ खराब होता है तो इंसान किसी भी पल या चीज का आनंद नहीं ले सकता है और परिवार हर इंसान के लिए महत्पूर्ण होता है क्योंकि इंसान के सुख दुःख में परिवार ही इंसान का साथ देता है| हालाँकि कुछ इंसानो का मानना है की जिंदगी में पैसा सबसे महत्पूर्ण है, कुछ का मानना है सफलता सबसे महत्पूर्ण है इत्यादि|
जिंदगी जीने का सही तरीका
जिंदगी जी तो सभी रहे है लेकिन आपको जिंदगी जीने का सही तरीका मालुम होना बहुत ज्यादा जरुरी है| चलिए अब हम आपको कुछ ऐसी बातो के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्हे अपनाकर आप अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते है
1 – हमेशा आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए
दुनिया में रहने वाले हर एक इंसान का दृष्टिकोण अलग अलग होता है, लेकिन अगर आप जिंदगी को अच्छी तरह से जीना चाहते है तो आपको अपना दृष्टिकोण आशावादी रखना चाहिए| सरल भाषा में समझे तो जब भी किसी भी इंसान की जिंदगी में दुःख आता है तो वो बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है, काफी सारे लोग दुःख का दोष भगवान् को या अपनी किस्मत को देने लगते है| लेकिन इंसान यह भूल जाता है की रात के बाद सवेरा आता है उसी तरह से दुःख के बाद खुशहाली भी जरूर आती है| यह हो सकता है की ख़ुशी आने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन जिंदगी में कभी भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए| दुःख के समय पर इंसान को मजबूती के साथ परेशानी का सामना करना चाहिए और खुद पर विशवास रखना चाहिए|
2 – समय की कद्र करनी चाहिए
आपने अपने आस पास में ऐसे बहुत सारे इंसान देखे होंगे जो आने वाले समय के लिये काफी बड़ी बड़ी बाते करते है जैसे बहुत जल्द आमिर आदमी बन जाऊंगा या एक सफल बिजनेसमैन बन जाऊँगा या अधिकारी पद पर भर्ती हो जाऊँगा इत्यादि| लेकिन ऐसे इंसान अपना कीमती समय अपने लक्ष्य पर फोकस करने की बजाए फ़ालतू के कामो में बिता देते है, आप सभी ने कभी ना कभी जरूर सुना होगा की जो इंसान समय की कद्र नहीं करता है तो ऐसे इंसान की कद्र समय भी नहीं करता है| इसका मतलब है की अगर आप सही समय पर सही काम नहीं करोगे तो आप कभी वो हासिल नहीं कर सकते है जिससे पाने की आप इच्छा रखते है| जीवन में सफलता पाने के लिए इंसान को समय की कद्र करनी चाहिए, समय से काम करने से आपके सभी काम सही समय पर पूरे होंगे और आप सफलता भी प्राप्त करोगे|
3 – अपने ऊपर हमेशा विश्वास रखना चाहिए
अपने जीवन में सफल आदमी बनना या सफलता प्राप्त करने की चाहत सभी की होती है लेकिन सफलता को सिर्फ वो इंसान प्राप्त करते है जिन्हे अपने ऊपर विशवास होता है| आपने अपने आसपास में ऐसे बहुत सारे इंसान देखें होंगे जो किसी भी एग्जाम को देने से पहले बोलते है की मै एग्जाम पास नहीं कर पाउँगा बस पेपर दे रहा हूँ या एक बार पेपर में फेल होने पर दोबारा एग्जाम नहीं देते है| ऐसे इंसानो को अपने ऊपर विश्वास नहीं होता है इसीलिए उनके सफल होने की सम्भावना ना के बराबर होती है| कुछ इंसान होते है जो कई बार फेल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारते है क्योंकि उन्हें अपने ऊपर विशवास होता है और एक दिन वो सफलता को प्राप्त कर लेते है| इस दुनिया में कोई भी काम नामुमकिन नहीं बस आपको अपने ऊपर विशवास होना चाहिए की आप उस काम को कर लेंगे| अगर आप किसी काम को करने मन में ठान लेते है और आपको अपने ऊपर विश्वास है तो वो काम एक दिन जरूर होगा भले ही उस काम को पूरा होने में कितना भी समय लग जाएं, स्थिति चाहे जैसे भी हो इंसान को अपने ऊपर हमेशा विशवास रखना चाहिए|
4 – भविष्य की चिंता ना करें
वर्तमान में अधिकतर इंसान आने वाले कल के लिए परेशान रहते है, आने वाले कल के लिए वो वर्तमान समय को बर्बाद कर लेते है| हालाँकि भविष्य की चिंता करना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन अगर आप आने वाले कल के लिए अपना आज खराब कर रहे है तो यह पूर्ण रूप से गलत है क्योंकि समय ना तो किसी के लिए रुकता है और ना ही बिता हुआ समय वापिस आता है| इसीलिए हर इंसान को वर्तमान समय को जीना चाहिए भविष्य के लिए आप योजनाएं बना सकते है, आपने कुछ लोगो के मुंह से सुना कल जो होगा देखा जाएगा| ऐसे इंसान अपनी जिंदगी को ख़ुशी पूर्वक जीते है, इसीलिए अगर आप भी खुशहाल जिंदगी जीना चाहते है तो भविष्य के बारे ज्यादा चिंता ना करें|
5 – अपनी कमियों को सुधारे
हर इंसान को अपने अंदर की कमियों के बारे में जानकारी होती है, हालाँकि कुछ मामलो में दूसरे हमारी कमियों के बारे में भी जानकारी देते है| हेर एक इंसान को अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि जिस दिन आप अपनी कमियों को दूर कर देंगे उस दिन से आप एक बेहतर और सफल इंसान बन जाते है| अगर आपको कोई दूसरा इंसान आपकी कमियों के बारे में बताए तो कभी उस इंसान पर गुस्सा ना करें, बल्कि ऐसे इंसानो का शुक्रिया करना चाहिए| क्योंकि उस इंसान ने आपकी कमी और खूबी और दोनों को देखा है और जिस दिन आप अपने अंदर की कमी दूर कर लेते है उस दिन के बाद आपके अंदर अच्छे ही अच्छे बचती है|
6 – हमेशा खुश रहे
जिंदगी में सुख और दुःख लगा रहता है, लेकिन इंसान को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए| हमेशा कोशिश करें खुश रहने की और अपने आस पास के लोगो को ख़ुशी देने की कोशिश करनी चाहिए| आपको खुश देखकर आपके परिवार वाले और आपके सच्चे हितेषी आपकी ख़ुशी से खुश हो जाते है, अगर आप दुखी होते है तो आपके परिवार वाले और दोस्त भी परेशान हो जाते है, इसीलिए हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए|
जिंदगी का मूल मंत्र क्या है?
चलिए अब हम आपको जीवन के कुछ मूल मंत्रो के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है, नीचे बताए जा रहे मूल मंत्रो के बारे में जानकारी सभी इंसानो को होनी चाहिए
1 – खर्च करना है तो कमाना सीखो
आमतौर पर आपने बक्सों को देखा होगा की जब भी उनके पास पैसे होते है तो वो बिना कुछ सोचे समझे उन पैसो को तुरंत खर्च कर देते है या आपने बहुत सारे लोगो से सुना होगा की माँ बाप के पैसे उड़ा रहे हो जिस दिन खुद कमाओगे तब पता चलेगा| दरसल जब हमे बिना कुछ करें पैसे मिल जाते है तो इंसान को उन पैसो की कीमत के बारे में जानकारी नहीं होती है दूसरी तरफ जब इंसान खुद मेहनत करके कमाता है तो वो एक एक पैसे को बहुत ज्यादा सोच समझकर खर्च करता है| इसीलिए हमेशा पैसे की फिजूल खर्ची से बचना चाहिए और पैसे का इस्तेमाल सही जगह करना चाहिए|
2 – बोलने से पहले सुनना सीखो
आपने ऐसे बहुत सारे इंसान देखें होंगे जो खुद तो कुछ भी बोलेन वो ठीक लेकिन जब उन्हें पलट कर कोई इंसान जवाब या कुछ बोल देता है तो बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाते है या चिढ़ जाते है| यह पूर्ण रूप से गलत है अगर आप सुन नहीं सकते है तो आपको बोलने का अधिकार भी नहीं है, सरल भाषा में समझे तो अगर आप मजाक सहन नहीं कर सकते है तो आपको मजाक करना का अधिकार नहीं है|
3 – लिखना है तो सोचना सीखो
कुछ भी लिखने से पहले आपको सोचना चाहिए की आप कई लिख रहे हो या आपको कया लिखना है| अगर आप बिना सोचे लिखते है तो कई बार आप कुछ ऐसा लिख सकते है जिसकी वजह से सामने वाले को तकलीफ पहुंच सकती है|
4 – मरने से पहले खुल के जीना सीखो
जीवन का एक अटल सती है मृत्यु, यह एक ऐसा सच है जिससे इंसान चाह कर भी मुंह नहीं मोड़ सकता है| हर इंसान को अपने जीवन के हर एक पल को खुलकर जीना चाहिए, इंसान को अपनी जिंदगी का हर दिन ऐसे जीना चाहिए जैसे वो दिन उसका आखिरी दिन है| मृत्यु तो एक दिन आनी ही है उसके बारे सोच कर परेशान नहीं होना चाहिए आपको जितनी भी जिंदगी मिली है उसे खुल कर जीना चाहिए|
5 – अगर पूजा करते हो तो विश्वास करना सीखो
जिंदगी का यह मूल मंत्र के बारे में जानना बहुत जरुरी है, कुछ लोगो को भगवान् में विशवास नहीं होता है लेकिन फिर भी वो किसी दबाव या मजबूरी में पूजा करते है| जबकि ऐसा करना गलत है अगर आपको भगवान् में विश्वास या आस्था नहीं है तो आपको पूजा नहीं करनी चाहिए| आप इस मंत्र को दूसरे तरीके से भी समझ सकते है की किसी भी काम को करने से पहले आपको यह विशवास होना चाहिए की आप उस काम को पूर्ण कर सकते हो, लेकिन अगर आपके अंदर विशवास नहीं है तो आप उस काम में सफल नहीं हो सकते है|
जिंदगी में क्या करना चाहिए?
जिंदगी में बहुत सारी ऐसी चीजें होती है जिन्हे हम सभी को करनी चाहिए, जिनके बारे में हम आपको नीचे जानकारी उपलब्ध करा रहे है
1 – इंसान को दुसरो का सम्मान करना चाहिए लेकिन दुसरो का सम्मान करने से ज्यादा इंसान को खुद का सम्मान करना चाहिए|
2 – इस दुनिया में जितने भी इंसान आपसे प्यार करते है आपको भी हमेशा ऐसे लोगो को प्यार देना चाहिए|
3 – इंसान को अपनी जिम्मेदरियो से कभी भागना नहीं चाहिए बल्कि अपनी जिम्मेदारी को गर्व से निभाएं ना की मजबूरी मान कर|
4 – अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करे और जब तक आप अपने लक्ष्य को प्राप्त ना कर लें तब रुके नहीं|
5 – इंसान को जीवन में जो उपहार मिले है जैसे भोजन, यात्रा, प्रकृति और मौसम इत्यादि का आनंद भरपूर लेना चाहिए|
6 – अपनी खुद की इच्छाओं का खास ख्याल रखें और अपनी इच्छाओ को पूरा करना चाहिए|
7 – हमेशा तनावपूर्ण और खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए
8 – जीवन में आपको जो भी प्राप्त हो उस पर संतुष्टि करनी चाहिए, लालच करना गलत है|
जिंदगी में क्या नहीं करना चाहिए?
यह तो हम सभी जानते है की जीवन अनमोल है लेकिन जीवन में कुछ काम ऐसे होते है जिन्हे करने से बचना चाहिए, चलिए जानते है की जीवन में किन कामो को नहीं करना चाहिए
1 – कभी भी किसी भी बच्चे या बड़े का दिल नहीं दुखाना चाहिए, किसी को दुःख देकर आप सुख प्राप्त नहीं कर सकते है|
2 – अपने स्वार्थ के लिए दुसरो को नुक्सान नहीं पहुँचाना चाहिए
3 – इंसान को हमेशा बच्चो, बुजुर्गो और गरीबो की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए|
4 – जीवन बहुत मूल्यवान होता है इसीलिए कभी भी परीक्षा या असफलता आने पर परेशान नहीं होना चाहिए हमेशा एक बार फिर से उस काम को करने की कोशिश करनी चाहिए, कुछ इंसान निराश होकर आत्महत्या जैसे गलत काम करते है जो पूर्ण रूप से गलत है|
5 – किसी भी परीक्षा या काम में एक बार असफल होने पर उस काम को छोड़ना नहीं चाहिए आपको दोबारा दुगनी मेहनत के साथ उस परीक्षा या काम को करना चाहिए|
निष्कर्ष –
हम आशा करते है की आपको हमारे लेख जिंदगी क्या है? (zindagi kya hai) जिंदगी जीने का सही तरीका में दी गई जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे इस पेज को अधिक से अधिक से शेयर करें|