विज्ञान क्या होता है? यह एक ऐसा सवाल है जो काफी सारे लोगो के मन में होता है| हालाँकि अधिकतर इंसान विज्ञान के बारे में जानते है लेकिन काफी सारे इंसान ऐसे भी है जिनके विज्ञान के बारे में जानकारी नहीं होती है| अगर आपको विज्ञान के बारे जानकारी नहीं है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, आज हम अपने इस लेख में विज्ञान से सम्बंधित महत्पूर्ण जानकारी जैसे विज्ञान क्या है? विज्ञान के प्रकार और विज्ञान के फायदे और नुक्सान के बारे में बताने जा रहे है| चलिए सबसे पहले हम आपको विज्ञान क्या है?( vigyan kya hai) के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है
विज्ञान क्या है (vigyan kya hai)? / What is science in Hindi?
विज्ञान शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है और विज्ञान का अर्थ है विस्तार से जानकारी प्राप्त करना| विज्ञान का मतलब आसान भाषा में समझे तो दुनिया में मौजूद किसी भी नई चीज के बारे में सही और सटीक जानकारी प्राप्त करने को विज्ञान कहा जाता हैं| चलिए अब हम आपको विज्ञान के प्रकारो के बारे में बताते है
विज्ञान के प्रकार (Types of science in Hindi)
मुख्य रूप से विज्ञान को तीन प्रकार में विभाजित किया गया है, चलिए अब हम आपको तीनो प्रकार के विज्ञान के बारे में नीचे जानकारी दे रहे है
1 – भौतिक विज्ञान (Physics In Hindi)
भौतिक विज्ञान को विज्ञान का पहला प्रकार माना जाता है, आमतौर पर प्रकृति में होने वाले लगभग सभी घटनाक्रम के बारे जानकारी हमे भौतिक विज्ञान के माध्यम से मिलती है| भौतिक विज्ञान को फिजिक्स या नॉलेज ऑफ नेचर के नाम से भी पुकारा जाता है, भौतिक विज्ञान की मदद से ब्रह्मांड में होने वाली खगोलीय घटनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त होती है|
2 – रसायन शास्त्र (Chemistry In Hindi)
रसायन शास्त्र विज्ञान को केमिस्ट्री के नाम से जाना जाता है, रसायन शास्त्र में किसी भी वस्तु पदार्थ के संरचना गुण के बारे में जानकारी मिलने के साथ साथ उस वस्तु में भरे द्रव के बारे में अध्ययन किया जाता है| दुनिया में मौजूद रासायनिक पदार्थों का आकलन और अध्ययन करने को रसायन विज्ञान कहा जाता है, रसायन विज्ञान की मदद से मेडिसिन तैयार की जाती है, प्रत्येक नई या पुरानी बिमारी की दवा बनाने में रसायन विज्ञान का अहम् रोल होता है|
3 – जीव विज्ञान (Biology In Hindi)
जीव विज्ञान के नाम से आपको अंदाजा लग रहा होगा की इसमें जीवो के बारे में जानकारी मिलती है, जीव विज्ञान को बायोलॉजी भी कहा जाता है| दुनिया में मौजूद सभी नए और पुराने जीवो के बारे में जानकारी आपको जीव विज्ञान के माध्यम से ही मिलती है| प्रकृति में आए दिन बहुत सारे नए नए जीव मिलते है, जिनके बारे में किसी को जानकारी नहीं होती है ऐसे जीवो के बारे जानकारी जीव विज्ञान के माध्यम से ही प्राप्त होती है, जीवो के अलावा मानव के जीवन के बारे में भी जानकारी जीव विज्ञान के द्वारा ही प्राप्त होती है| जीवों के शारीरिक बनावट या उनके खाने पीने की चीजों के साथ साथ शारीरिक बदलाव के बारे में भी अध्ययन जीव विज्ञान में किया जाता है| जीव विज्ञान को दो भागो में विभाजित किया गया है जिसके बारे में नीचे बता रहे है
A – जंतु विज्ञान (Zoology In Hindi)
जीव विज्ञान के इस भाग में दुनिया में मौजूद सभी प्रकार के जीव जन्तुओ के शारीरिक बनावट, खान पीन, रंग रूप और विकास के बारे में जानकारी मिलती है| जंतु विज्ञान में लगातार नए नए जीवो के बारे में रिसर्च चलती रहती है क्योंकि आज भी दुनिया में बहुत सारे जीव ऐसे है जिनके बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है, ऐसे जीवो पर लगातार अध्ययन चलता रहता है|
B – वनस्पति विज्ञान (Botany In Hindi)
जीव विज्ञान का दूसरा भाग है वनस्पति विज्ञान है, आपको वनस्पति विज्ञान के नाम से ही पता चल रहा होगा की इसमें पेड़ पोधो के बारे में जानकारी प्राप्त होती है| वनस्पति विज्ञान के माध्यम से दुनिया भर में मौजूद सभी प्रकार के छोटे बड़े पेड़ पोधो के बारे में जानकारी मिलती है, बिना पेड़ पोधो के जीवन संभव नहीं है| आज भी बहुत सारे पेड़ पौधे ऐसे है जिनके बारे में जानकारी मोड़ नहीं है जिसके लिए लगातार रिसर्च होती रहती है, वनस्पति विज्ञान के माध्यम से पेड़ पौधों के रखरखाव और उनके विकास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है|
विज्ञान का महत्व (Importance of Science in Hindi)
ऊपर आपने विज्ञान के प्रकारो के बारे में जाना, अब हम आपको विज्ञान के महत्व के बारे में बताने जा रहे है| विज्ञान की मदद से इंसान का जीवन पूर्ण रूप से बदलने के साथ साथ जीवन काफी आसान और आरामदायक भी हो गया है। वर्तमान में लगभग सभी क्षेत्रो में विज्ञान का उपयोग किसी ना किसी रूप में इस्तेमाल किया जाता है, आज के समय में इंसान विज्ञान पर पूरी तरह से निर्भर हो चुका हैं और विज्ञान के बिना जीवन काफी ज्यादा मुश्किल है| प्राचीन समय में इंसान को एक जगह से दूसरी जगह जाने में बहुत ज्यादा समय लगता था क्योंकि इंसान को पैदल वो दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन आज विज्ञान की मदद से अर्थात साइकिल, बस, मोटरसाइकिल, कार और ट्रेन इत्यादि से काफी कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच सकते है| चलिए अब हम आपको विज्ञान के महत्व के बारे में जानकारी दे रहे है
1 – शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान का महत्व
शिक्षा के क्षेत्र में विध्न का काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि प्राचीन समय में शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता था, आवा गमन में बहुत ज्यादा समय लगने की वजह से बच्चो को गुरुकुल में रुकना पड़ता था| लेकिन वर्तमान में पढ़ना काफी आसान हो गया है, आज के समय में आप आसानी से मोबाइल, लेपटॉप या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे किसी भी तरह की पढ़ाई कर सकते हैं। बहुत सारी ऐसी यूनिवर्सिटी मौजूद है जो ऑनलाइन शिक्षा के साथ साथ डिग्री भी प्रदान करती है, आप ऐसा भी कह सकते है की शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान की मदद से डिजिटल क्रांति आई है| काफी सारे स्कूल या कोचिंग संस्थान ऐसे है जहाँ पर डिजिटल बोर्ड से पढाई कराई जाती है, ऐसा सिर्फ विज्ञान की वजह से ही संभव हो पाया है|
2 – चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान का महत्व
विध्न का महत्व चिकित्सा के क्षेत्र में भी बहुत ज्यादा देखने को मिलता है, प्राचीन समय में इंसान जब बीमार हो जाता था तो वो वैध के पास जाता था| वैध मरीज की नब्ज देखकर देसी दवा दे देते थे| प्राचीन समय में किसी भी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन आज के समय में विज्ञान की मदद से हर प्रकार की जांच के लिए अलग मशीने जैसे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड टेस्ट, एंजियोग्राफी, सिटी स्कैन इत्यादि उपलब्ध है जिनकी मदद से बीमारी की गंभीरता के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाती है| जब इंसान की बिमारी की जांच हो जाती है तो डॉक्टर्स को बिमारी के बारे में सटीक जानकारी मिलती है, जिसके बाद डॉक्टर पीड़ित को केवल उसी बिमारी की दवाई दे दी जाती है, जिसकी वजह से आप बहुत जल्दी स्वस्थ हो जाते है| मेडिकल क्षेत्र में विज्ञान की मदद से मशीनों के साथ साथ दवाइयो का निर्माण भी हुआ है, साइंस की मदद से विभिन्न प्रकार की ऑपरेशन, सर्जरी और ट्रांसप्लांट मुमकिन हो पाया है|
3 – दूर संचार के क्षेत्र में विज्ञान का महत्व
पहले के जमाने में एक जगह से दूसरी जगह सन्देश भेजने के लिए कबूतरों का इस्तेमाल किया जाता था या फिर सन्देश लेकर किसी इंसान को भेजना पड़ता था जिसमे बहुत ज्यादा समय लगता था क्योंकि उस समय पर यातायात के साधन उपलब्ध नहीं थे| आज विध्न की मदद से आप महज कुछ सेकंड के अंदर देश विदेश में कही पर भी आसानी से सन्देश भेज सकते हो| मोबाइल पर मैसेज और ईमेल की सुविधा विज्ञान की ही देन है, विज्ञान की मदद से लगातार संचार विभाग में तरक्की हो रही है, आप ऐसे भी समझ सकते है की पहले आपस में बात करने के लिए बड़े स्मार्टफोन होते थे, जिनमे आप केवल बात कर पाते थे| वर्तमान में छोटे स्मार्ट फ़ोन आ गए है जिनकी मदद से बात भी कर सकते है, मैसेज भी भेज सकते है और वीडियो कॉल भी कर सकते है| ऐसी सभी सुविधा मिलने के पीछे का प्रमुख कारण विज्ञान ही है|
4 – मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान का महत्व
दूरसंचार के अलावा मनोरंजन के क्षेत्र में भी विज्ञान ने काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पहले के जमाने में इंसान के पास मनोरंजन के साधन उपलब्ध नहीं थे| पहले के जमाने में बच्चो के पास सिमित शारीरिक खेल मौजूद थे, लेकिन अगर कोई अकेला बच्चा है तो उसके पास खेलने का कोई साधन मौजूद नहीं था| वर्तमान में बच्चो के पास खेलने के लिए एक से एक साधन उपलब्ध है जैसे टीवी, कंप्यूटर पर गेम, विडियो गेम और फिल्म इत्यादि| वर्तमान में मनोरंजन के इतने साधन मौजूद है की बच्चो से लेकर बड़ो तक सब आनंद ले सकते है यह सब विज्ञान की मदद से ही संभव हो पाया है|
5 – यातायात के क्षेत्र में विज्ञान
प्राचीन समय पर नजर डालें तो उस समय एक स्थान से दूर दूसरी जगह पहुँचने या जाने में काफी ज्यादा समय लगता था, अगर दूर ज्यादा है तो पहुँचने में महीनो या सालो लग जाते थे| धीरे धीरे समय परिवर्तन हुआ तो लोगो ने पशुओ को यात्रा में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जिससे उनकी यात्रा में कम समय लगने लगा था| उसके बाद विज्ञान की मदद से धीरे धीरे कई सारे यात्रा साधन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, ट्रैन, बस, जहाज और ट्रक का निर्माण हुआ जिनकी मदद से यात्रा करने में बेहद कम समय लगने लगा| आज के समय में आप छोटी यात्रा के साथ बड़ी-बड़ी यात्राओं को केवल कुछ घंटो में तय कर सकते है| आसान भाषा में समझे तो छोटी यात्राओ के लिए मोटरसाइकिल, कार, बस और ट्रैन उपलब्ध है और अगर आपको विदेश या बहुत ज्यादा दुरी को तय करना है तो आप हवाई जहाज की मदद से कुछ घंटो में आसानी से पहुँच सकते है| यातायात में इतनी ज्यादा उन्नति केवल विज्ञान की मदद से संभव हो पाया है|
6 – बिजनेस और कृषि के क्षेत्र में विज्ञान का महत्व
वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में विज्ञान का महत्व काफी ज्यादा देखने को मिलता है, विज्ञान की मदद से कृषि के लिए उत्तम बीज, कीटनाशक दवा, रासायनिक खाद, पानी पंपिंग, ट्रैक्टर, सीडीएस और हार्वेस्टिंग मशीन इत्यादि की सुविधा मिलती है| पहले के जमाने में कृषि का सारा काम हाथो से करना पड़ता था, जिसकी वजह से खेती में बहुत ज्यादा मेहनत और समय लगता था, लेकिन जैसे जैसे नई नई मशीनों का निर्माण होता गया वैसे वैसे खेती में काफी आसानी होती चली गई| इसके अलावा उत्तम बीज, कीटनाशक दवा और रासायनिक खाद की मदद से फसल पहले से बेहतर होने लगी| कृषि के अलावा बिजनेस के क्षेत्र में भी विज्ञान ने काफी ज्यादा मदद की है, विज्ञान की मदद से बड़ी बड़ी मशीनो का निर्माण हुआ जिसकी वजह से काफी कम समय और कम मेहनत में प्रोडक्ट तैयार हो जाते है|
7 – डिफेंस के क्षेत्र में विज्ञान का महत्व
मानव जाति की उत्पत्ति के बाद इंसान जंगली जानवरो और दुश्मनो से बचने के लिए पत्थरों और लकड़ियों का इस्तेमाल किया करते थे, जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे नए नए अविष्कार होते चले गए, आज के समय में पिस्तौल से लेकर मिसाइल और परमाणु बम इत्यादि आधुनिक और पावरफुल हथियार मौजूद है जो कुछ सेकंड में ही दुश्मनो को समाप्त कर सकते है| विज्ञान की मदद से डिफेंस के क्षेत्र में बहुत ज्यादा विकास देखने को मिलता है|
8 – दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व
वर्तमान में हर इंसान सुबह से लेकर शाम तक बहुत सारे वैज्ञानिक उपकरण जैसे फ्रीज, कूलर, एसी, मोबाइल, घड़ी, लाईट बल्ब, साबुन और टीवी इत्यादि का इस्तेमाल करते है| इंसानो की जिंदगी में इस्तेमाल की जाने वाली अधिकतर चीजें विज्ञान की देन है, प्राचीन समय इंसान खाना बनाने के लिए लकडियो का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन गैस आने के बाद खाना बिना परेशानी के आसानी से कम समय में बन जाता है|
विज्ञान के लाभ (Advantage of Science in Hindi)
ऊपर आपने विज्ञान के महत्व के बारे में जाना, चलिए अब हम आपको विज्ञान के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है| हालाँकि विज्ञान के लाभ बहुत सारे है जिनमे से कुछ फायदों के बारे में हम नीचे बता रहे है
1 – विज्ञान का फायदा आप यातायात के साधनो में आसानी से देख सकते है, ट्रैन, बस और हवाई जहाज की मदद से इंसान काफी कम समय में लंबी दूरी आसानी से तय कर सकता है|
2 – विज्ञान का फायदा मनोरंजन क्षेत्र में भी बहुत ज्यादा देखने को मिलता है, टीवी, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, म्यूजिक सिस्टम और लेपटॉप इत्यादि इसके उदहारण है जिनसे आप आसानी से अपना मनोरंजन कर सकते हैं।
3 – प्राचीन समय में इंसान को अपने दोस्त, परिजन और बच्चो से बात करने का मन हो या देखने का मन हो तो इंसान को जिस इंसान से मिलना है उसके पास जाना पड़ता था| जिसमे बहुत ज्यादा समय लगता था लेकिन वर्तमान में विज्ञान की मदद से आप आसानी से अपने घर बैठे अपने परिजन और दोस्तों से बात भी कर सकते है और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें लाइव देख भी सकते है| जिससे आपको यह अहसास होता है की आपके दोस्त परिजन बिलकुल आपके पास मौजूद है|
4 – विज्ञान का सबसे बड़ा फायदा मेडिकल क्षेत्र में देखने को मिलता है, प्राचीन समय में इंसान के बहुत सारे रोगो की जानकारी नहीं हो पाती थी और ना ही ऑपरेशन जैसी सुविधा उपलब्ध थी, इसी वजह से लाखो लोगो की मृत्यु हो जाती थी| वर्तमान में विज्ञान की मदद से हजारो तरह की जांच या टेस्ट उपलब्ध है जिससे आसानी से बिमारी का पता चल जाता है, इसके अलावा ऑपरेशन और ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध है यह सब विज्ञान की बदौलत ही संभव हो पाया है|
5 – विज्ञान के लाभ आप अपने दैनिक जीवन में भी देख सकते है, विज्ञान ने ही आम इंसान के जीवन को आसान और सरल बनाया है| सोच कर देखिए की बिना बिजली के जीवन कैसा होगा, गर्मी के मौसम में पंखा या कूलर या एसी के बिना कैसे रहेंगे, टीवी या मोबाइल या लेपटॉप के बिना कैसे रहेंगे तो आपको सोचकर ही डर लग जाएगा, यह सब विज्ञान की ही देन है| विज्ञान ने हमे ऐसे बहुत सारे उपकरण दिए है जिनकी मदद से जीवन आसान हो गया है|
विज्ञान के नुक्सान (Disadvantage of Science in Hindi)
ऊपर आपने विज्ञान के फायदों के बारे जाना, लेकिन जिस तरह से विज्ञान के फायदे है उसी प्रकार से विज्ञान के कुछ नुक्सान भी है, चलिए अब हम आपको विज्ञान के नुक्सान के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है
1 – यह तो आप अच्छी तरह से समझ ही गए होंगे की विज्ञान की मदद से चिकित्सा का क्षेत्र कितनी ज्यादा तरक्की कर चूका है| लेकिन आज के समय में विज्ञान की मदद से कई सारे ऐसे खतरनाक कैमिकल का निर्माण किया जा रहा है जिनके इस्तेमाल करने से इंसान को कई प्रकार के रोग हो जाते है|
2 – वर्तमान में अलग देशो ने विज्ञान की मदद से एक से बढ़कर एक हथियार का निर्माण कर लिया है, कुछ हथियार इतने खतरनाक है जिनके इस्तेमाल से पूरी मानवता तबाह हो सकती है| अगर ऐसे में यह खतरनाक हथियार गलत हाथो में पहुँच जाएं तो बहुत बड़ा नुक्सान हो सकता है|
3 – पहले के जमाने इंसान अपने दोस्तों और परिजनों से मिलने उसके घर जाया करते थे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ता था लेकिन वर्तमान में इंसान मोबाइल से बात कर लेता या वीडियो कॉल कर लेता है, जिसकी वजह से रिश्तो में दूरी आने लगी है|
4 – वर्तमान में विज्ञान का नुक्सान केमिकल हथियार बनाने में भी देखा जा सकता है, दरसल कुछ देश ऐसे केमिकल हथियार बना रहे है जिनके इस्तेमाल से दुनिया तबाह हो सकती है|
5 – विज्ञान की मदद से कई तरह के नशीले पदार्थ भी बनाए जा रहे है जिनके इस्तेमाल से युवा पीढ़ी नशे के चक्कर में पढ़कर अपना करियर बर्बाद कर लेते है|
निष्कर्ष –
ऊपर आपने जाना की विज्ञान क्या है?( vigyan kya hai) और विज्ञान के फायदे और नुक्सान| उम्मीद करते है की आपको ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई होगी| हमारे इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करके ऐसे लोगो के पास तक पहुंचाएं जिन्हे विज्ञान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है|