जीवन क्या है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब आपको हर इंसान के मुख से अलग ही सुनने को मिलता है, जीवन के बारे में हर एक इंसान का नजरिया अलग अलग होता हैं| कुछ इंसान बोलते है जीवन है बहुत सारा पैसा कमाना, कुछ लोग बोलते है जीवन है मेहनत करना और कुछ लोग बोलते है जीवन है सुख और शांति| जीवन के बारे हर इंसान की सोच अलग होती है लेकिन सही और सटीक जवाब मिलना थोड़ा मुश्किल होता है| जिन इंसानो को जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है वो अक्सर इंटरनेट पर जीवन क्या होता है?( jivan kya hai) जीवन के उद्देश्य क्या है? इत्यादि लिखकर सर्च करता है| अगर आपको भी जीवन के बारे में जानकारी नहीं है तो हमारा यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है क्योंकि आज हम अपने इस लेख जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे है
जिन लोगो का जीवन में कोई उद्देश्य या लक्ष्य नहीं होता है ऐसे लोगो के लिए जीवन का कोई अर्थ नहीं होता है| उन्हें किसी चीज के होने या ना होने का फर्क नहीं पड़ता है हर एक इंसान के जीवन में लक्ष्य का होना सबसे ज्यादा जरुरी है क्योंकि लक्ष्य ही इंसान को बुरी परिस्थियों से लड़ने में मदद करती है| चलिए अब हम आपको जीवन क्या होता है?( jivan kya hai) के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है
जीवन क्या है? / (Jivan Kya Hai)
किसी भी इंसान या जानवर या पेड़ पौधे के जन्म लेने से लेकर के उसकी मृत्यु तक की अवस्था को जीवन कहा जाता है। कुछ लोगो का कहना है है जीवन से लेकर मौत तक केसफर को जीवन कहते है| इंसान को जन्म मिलने के बाद कैसा जीवन जीना है यह सब उस आदमी पर निर्भर करता है की उसे अपना जीवन कैसे जीता है| किसी भी इंसान की जिंदगी के निर्णय किसी दूसरे को लेने का हक नहीं है अपनी जिंदगी के निर्णय इंसान को खुद लेने पढ़ते है| जीवन भगवान् के द्वारा दिया हुआ अनमोल तोहफा है जिसका उपयोग हमेशा अच्छे कामो को करने में बिताना चाहिए|
जीवन तो जानवर और पेड़ पौधे भी जीते है लेकिन अगर आपको मनुष्य का जीवन मिला है तो इससे अच्छी और बेहतर बात कोई नहीं है क्योंकि सभी जीवो में मनुष्य के जीवन को सबसे ज्यादा श्रेष्ठ माना जाता है| क्योंकि मनुष्य अपने विचार और भाव को दूसरे इंसानो को समझा सकता है, अपनी पसंद का खाना खा सकता है, दुनिया में मौजूद सुख सुविधाओं का लाभ उठा सकता है, भगवान् की पूजा कर सकता है इत्यादि यह सब चीजे जानवर या पेड़ पौधे नहीं कर सकते है| भगवान् ने अगर आपको मानव जीवन दिया है तो आपको भी अपने जीवन का सदुपयोग करना चाहिए|
आपने कभी ना कभी जरूर सुना होगा की अच्छे कर्म करने से स्वर्ग मिलता है और बुरे कर्म करने से नर्क की प्राप्त होता है| मानव अगर मानवता ना दिखाए तो उसका जीवन निराधार है आसान भाषा में समझे तो मान लीजिए की आपके पास काफी पैसा है या आपके पास पेट भरने के लिए भरपूर अनाज है ऐसे में अगर आप किसी गरीब की मदद या किसी भूखे को भोजन नहीं करा रहे है तो आपका जीवन बेकार है| क्योंकि मानव का जीवन ही दुसरो को समर्पित होने के लिए बनाया गया है वरना जीवन तो जानवर भी जी रहे है| ऐसे में सोचिए कया फर्क है आप में और जानवर में, जानवर केवल अपने बारे में सोचता है| चलिए अब हम आपको जीवन के अर्थ के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है
जीवन का अर्थ क्या है?
जिस तरह जीवन के बारे में लोगो की अलग अलग राय होती है उसी तरह से जीवन का अर्थ भी लोगो के हिसाब से अलग अलग होता है| हमारा शरीर पंच तत्व आकाश, पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु से मिलकर बना है, अगर पांचो तत्व में से कोई एक तत्व भी खत्म हो जाए तो इंसान निर्जीव या प्राणहीन हो जाता है। यह तो हम सभी जानते है की संसार में रहने वाले अलग अलग इंसान के विचार भी अलग अलग होते है इसीलिए सभी लोगों के हिसाब से जीवन का अर्थ अलग अलग होता है| कुछ लोगो पैसा कमाने को जीवन का अर्थ मानते है लेकिन कुछ लोगो के अनुसार जीवन का सही अर्थ होता है परमात्मा से मिलन और जिस आदमी का मिलन परमात्मा से हो जाता है उसका जीवन सार्थक हो जाता है। लेकिन किसी भी इंसान का परमात्मा से मिलन इतना आसान नहीं है परमात्मा से मिलन करने के लिए इंसान को सांसरिक मोह माया को छोड़कर अपना पूरा जीवन परमात्मा को समर्पित करना पड़ता है| वर्तमान में किसी भी इंसान के लिए यह सब करा आसान नहीं है लेकिन जो भी इंसान भगवान् के चिंतन में अपना जीवन बिता देता है उसे एक ना एक दिन अपने जीवन का अर्थ मिल जाता है|
जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें?
काफी सारे लोगो के मन में यह सवाल रहता है की जीवन में सफल कैसे बने या जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें? शायद ही कोई इंसान हो जिसकी चाहत सफल इंसान बनाने की ना हो लेकिन सफलता सभी को नहीं मिलती है| सफलता ना मिलने का प्रमुख कारण होता है हार मान लेना, इसीलिए अगर आपको जीवन में सफलता को प्राप्त करनी है तो आपको कभी भी हार नहीं माननी है| आप ऐसे भी समझ सकते है की मान लीजिए आप नौकरी को पाना चाहते है लेकिन आप एग्जाम में फैल हो चुके है, ऐसी स्थिति में अगर आप हार मान कर एग्जाम देना छोड़ देंगे तो आप जीवन में कभी नौकरी को प्राप्त नहीं कर सकते है| लेकिन अगर आप सफलता को प्राप्त करना चाहते है एक बार फिर एग्जाम दें, फिर फैल हो जाएं तो फिर एग्जाम दें जब तक एग्जाम देते रहें जब तक आप सफलता को प्राप्त ना कर लें| लगातार प्रयास करने से एक दिन सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी और जब इंसान को मेहनत के बाद सफलता मिलती है तो उस इंसान को बहुत ख़ुशी और सकून प्राप्त होता है।
संसार में रहने वाले प्रत्येक इंसान को अपने ऊपर हमेशा भरोसा रखना चाहिए, अगर इंसान को अपने पर विशवास होता है तो एक दिन सफलता जरूर मिलती है, इसके अलावा हर एक इंसान को जिंदगी में हमेशा ईमानदारी और मेहनत से आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। कभी भी अपनी सफलता को प्राप्त करने के लिए छल का सहारा नहीं लेना चाहिए, इसके आलावा इंसान को अपने जीवन के लक्ष्य के बारे में जानकारी होनी भी जरुरी है| अगर इंसान को अपने लक्ष्य का पता नहीं होता है तो उस इंसान को कभी सफलता प्राप्त नहीं होती है| जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इंसान को अपने मन को इधर उधर भटकने से भी रोककर मन को एकाग्र करके सिर्फ लक्ष्य को पाने के लिए केंद्रित करना चाहिए तभी आप जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकते है|
जीवन जीने की कला
ऊपर आपने जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें इसके बारे में पढ़ा, अब हम आपको जीवन जीने की कला के बारे में बता रहे है| लगभग सभी मनुष्य अपने भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित रहते है, मनुष्य लगातार यही सोचता रहता है की भविष्य को सुरक्षित रखें के लिए उसे क्या करना चाहिए और कुछ लोग ऐसे होते है जो अपने भूतकाल में घटी कष्टदायक बातो को सोच सोच कर परेशान रहते है| भूतकाल में घटी घटनाओ के बारे में सोच कर इंसान अपना आज और आने वाला कल दोनों ख़राब कर लेता है, जीवन जीने के सही कला यह है की बीते हुए कल या आने वाले कल की वजह से अपना आज मत ख़राब कीजिए| हालाँकि भविष्य के बारे जरूर सोचना चाहिए लेकिन अगर अपने आज को बेहतर बनाएँगे तो भविष्य अपने आप बेहतर बन जाता है, जिंदगी में समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता है और ना ही समय कभी किसी के लिए वापिस आता है| इसीलिए हम सभी को जीवन को खुशी और आनंदमय होकर बिताना चाहिए, इंसान को अपने परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए|
जीवन का लक्ष्य
प्रत्येक इंसान को अपने जीवन के लक्ष्य के बारे में जरूर पता होना चाहिए, अगर किसी इंसान को यह पता नहीं है की उसे आगे चलकर क्या बनाना है या कया करना है? तो ऐसे में इंसान कभी सफल नहीं हो पाता है| क्योंकि अगर आपके जीवन में कोई लक्ष्य नहीं है तो आपका भविष्य अंधकार से भरा हो सकता है, लेकिन एक बात का हमेशा ख्याल रखें की लक्ष्य बनाना बहुत आसान है| लक्ष्य को प्राप्ति करने के लिए इंसान को तप करना पड़ता है, इंसान को इतना विश्वास होना चाहिए की चाहे लाखो परेशानी आए लेकिन आपको अपना लक्ष्य प्राप्त होने के बाद ही रुकना है|
जीवन का उद्देश्य क्या है?
जीवन में हर एक इंसान का अपना अलग उद्देश्य होता है, लेकिन कुछ लोग अपने जीवन का उद्देश्य सोच या समझ नहीं पाते है| जीवन तो पेड़ पौधे और जीव जंतु सभी जीते है लेकिन अगर आपको मनुष्य की योनि में जन्म मिला है तो आपके जीवन का उद्देश्य जरूर होना चाहिए, कुछ लोगो के जीवन का उद्देश्य खूब सारा पैसा कमाना होता है, कुछ लोगो के जीवन का उद्देश्य सफलता प्राप्त करना है और कुछ लोगो का उद्देश्य दुसरो की मदद करना होता है| धन दौलत पाने की चाहत तो सभी इंसानो में होती है लेकिन इंसान जी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण होता है सुकून और शांति भरी जिंदगी जीना| अगर आप आपने जीवन में सफलता और धन प्राप्त कर लिया है लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि नहीं है तो आप कभी भी सुखी जीवन प्राप्त नहीं कर सकते है| वर्तमान में इंसान की सोच यह है की सिर्फ अपने लिए कमाओ और खुद खाओ जबकि यह सोच गलत है सच्ची और सही जीवन का उद्देश्य यह है की आप अपने लिए कमाओ लेकिन किसी भूखे को भी खाना जरूर खिलाना चाहिए| जीवन के उद्देश्य बहुत सारे हो सकते है जिनमे से कुछ उद्देश्य के बारे में जानकारी दे रहे है
1 – वर्तमान में लगभग सभी इंसान सिर्फ दौलत कमाने के पीछे भाग रहे है, पैसा कमाने के चक्कर में इंसान ने रिश्तो की कद्र करना भी छोड़ दिया है| इंसान को यह भी ख्याल नहीं रहा है की जब इंसान के जीवन में किसी भी प्रकार का दुःख या दुर्घटना हो जाती है तो ऐसी स्थिति में केवल इंसान के रिश्तेदार ही साथ देते है या काम आते है|
2 – इंसान जीवन पैसा तो बहुत सारा कमा सकता है लेकिन पैसे से हर चीज खरीदी नहीं जा सकती है, जैसे पैसे से आप रोटी या खाने की बहुत सारी चीज खरीद सकते है लेकिन भूख कभी भी पैसे से नहीं खरीदी जा सकती है, पैसे से आप मखमल का बिस्तर खरीद सकते है लेकिन आप पैसे से नींद नहीं खरीद सकते है, पैसे से आप किताब खरीद सकते हैं लेकिन पैसे से ज्ञान नहीं खरीदा जा सकता, पैसे से पानी खरीद सकते है लेकिन पास नहीं खरीदी जा सकती है| इसीलिए सभी इंसानो को चीजों की कद्र करनी चाहिए|
3 – आज के समय में इतना बीजी और अहंकारी हो गया है की ना तो उसे समय की कद्र है और ना ही बड़ो का सम्मान करना आता है| प्राचीन समय में शाम के समय पूरा परिवार एक साथ बैठता था, आपस में अपने परिवार के साथ समय बिताता था जिसकी वजह से आपसी प्यार बना रहता था| आज समय बदल गया है इंसान सिर्फ अपने काम में बीजी है और अगर खाली समय है तो टीवी या मोबाइल में समय बिताता है| जिसकी वजह से रिश्तो में दुरी और परिवार में प्यार की कमी देखने को मिलती है, ऐसे में इन्सान बहुत बार अकेला रह जाता है हालाँकि काफी सारे लोगो को समय निकल जाने के बाद गलती का पता चलता है लेकिन तब सुधार कर पाना संभव नहीं है|
4 – यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की जीवन की दृष्टि से मानव का जीवन सबसे ज्यादा श्रेष्ठ होता है लेकिन मानव का जीवन तभी श्रेष्ठ होता है जब इंसान में मानवता हो| हर इंसान को अपना जीवन नमक की तरह बिताना चाहिए, आसान भाषा में समझाते है नमक हर खाने में मौजूद होता है और अगर खाने में नमक ना हो तो खाना बेकार हो जाता है यानी खाना खाने वाले को नमक की कमी का अहसास होने के साथ साथ नमक कितना महत्वपूर्ण है इसका पता चलता है| इसी तरह इंसान को भी सभी इंसानो के साथ घुल मिल कर रहना चाहिए
5 – मानव को हमेशा दुसरो के काम आना चाहिए या हमेशा जरुरतमंदो की मदद करनी चाहिए अगर आप ऐसा करते है तो ही आपका जीवन सार्थक है| भगवान् ने इंसान का जन्म ही इसीलिए दिया है की इंसान हमेशा ऐसे लोगो की मदद करने के लिए तैयार रहे जिन्हे मदद की जरुरत हो| मानव जीवन का उद्देश्य परमात्मा को जानना भी होता है ऐसा माना जाता है की जो इंसान को परमात्मा को जान लेता है उसे अपने जीवन का उद्देश्य भी समझ में आ जाता है|
6 – भगवान् को पाने की चाहत तो हर इंसान की होती है लेकिन भगवान् को पाना इतना आसान भी नहीं होता है| भगवान् को पाने में और अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त करने में इंसान के सामने बहुत सारी सी बाधाएं आती है जिन्हे दूर करना आसान नहीं होता है लेकिंग इंसान के मन में सच्ची लग्न और अडिग विश्वास है तो एक इंसान को सफलता जरूर मिलती है|
7 – जीवन अनमोल होता है वर्तमान समय में आपको काफी सारे इंसान ऐसे मिलेंगे जो जीवन में परेशानी आने पर लड़ना छोड़ देंगे या अपने जीवन को समाप्त कर लेते है| जीवन की अहमियत हम सभी को समझनी चाहिए, जीवन है तो दुःख भी और सुख भी है, इंसान को हमेशा फोकस सफलता पर करना चाहिए| सफलता पाने में समय जरूर लग सकता है लेकिन अगर आप लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलेगी|
8 – जो इंसान अपनी बुरी परिस्थितियों का सामना करके आगे बढ़ जाता है उसे सफलता प्राप्त होती है| दुनिया में इतने भी महान इंसान होते है अगर आप उनके जीवन के संघर्ष की कहानी पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा की कितने संघर्षो के बाद उन्होंने जीवन में महानता को प्राप्त किया है| जीवन की सच्चाई यहीं है की बुरी परिस्थियाँ ही इंसान को महँ बनाती है इसीलिए इंसान को कभी भी बुरी परिस्थितियों से घबराना या हारना नहीं चाहिए बल्कि परेशानियो का डटकर मुकाबला करना चाहिए|
9 – जीवन का उद्देश्य है खुश रहना, वैसे तो हर इंसान के जीवन का उद्देश्य अलग अलग होता है, लेकिन इंसान हमेशा उस चीज के लिए परेशान रहता है जो उसके पास मौजूद नहीं होती है, जबकि इंसान को उन चीजों में खुश होना चाहिए जो उसके पास मौजूद है| हर एक इंसान को जीवन में जब तक संतुष्टि प्राप्त नहीं होती है तब तक वो इंसान सुख की प्राप्ति नहीं कर सकता है| वैसे हर एक मानव के अनुसार सुख की परिभाषा अलग अलग होती है|
निष्कर्ष –
हम आशा करते है की आपको हमारे लेख जीवन क्या है? ( jivan kya hai) में दी गई जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो हमारे इस पेज को अधिक से अधिक शेयर करें, जिससे हमारा यह पेज ऐसे लोगो के पास तक पहुँच जाएं इन्हे जीवन के बारे में जानकारी नहीं है|