IAS Kaise Bane in Hindi? आईएएस की तैयारी कैसे करें?

IAS Kaise Bane?: देश में पढ़ने वाले अधिकतर युवा आईएएस बनना चाहते है| लेकिन काफी सारे मामलो में आईएएस एग्जाम के बारे में सही जानकारी ना होने की वजह से छात्रों का सपना टूट जाता है| वर्तमान में आईएएस एग्जाम को बहुत ज्यादा कठिन एग्जाम माना जाता है लेकिन अगर आप पूर्ण लग्न और मन से इस एग्जाम की तैयारी करें तो आप एग्जाम को पास कर सकते है| आज हम अपने इस लेख में आईएएस से सम्बंदित महत्पूर्ण जानकारी जैसे IAS की फुल फॉर्म, आईएएस कैसे बने, आईएएस एग्जाम कितनी बार दे सकते है? IAS एग्जाम देने के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन, IAS परीक्षा के लिए शुल्क, IAS एग्जाम के लिए आवेदन कैसे करें ? और आईएएस की तैयारी कैसे करें?  इत्यादि उपलब्ध करा रहे है| 

Table of Contents

आईएएस कैसे बने / IAS Kaise Bane?

अधिकतर छात्रों के मन में यह सवाल रहता है है की आईएएस कैसे बने (ias kaise bane) या आईएएस कैसे बन सकते है? अगर आप आईएएस बनना चाहते है तो आपको आईएएस बनने के लिए जरुरी निर्देशों का पालन करने साथ साथ आईएएस एग्जाम को भी पास करना होता है| चलिए अब हम आपको स्टेट बाई स्टेप आईएएस बनने का तरीका बताते है

1 – आईएएस बनने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी स्ट्रीम से स्नातक की परीक्षा पास करना जरुरी है| अगर आप स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे है तब भी आप इस एग्जाम को दे सकते है|

2 – आईएएस का एग्जाम देने के लिए सबसे पहले आपको यूपीएससी पोर्टल पर जाकर आईएएस (सिविल सर्विस) में आवेदन करना होगा|

3 – आवेदन करने के के बाद आपको आईएएस एग्जाम की प्रथम परीक्षा अर्थात प्रीलिम्स एग्जाम को पास करना होगा|

4 – प्रीलिम्स एग्जाम को पास करने के बाद आपको आईएएस परीक्षा का अगला एग्जाम मुख्य परीक्षा पास करनी होगी|

5 – जब आप आईएएस की मुख्य परीक्षा पास कर लेते है तो उसके बाद आपको परीक्षा का आखिरी चरण अर्थात इंटरव्यू देना होता है|

6 – जितने छात्र इंटरव्यू में पास होते है उन सभी छात्रों को ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए भेज दिया जाता है|

7 – ट्रेनिंग पूरी होने के बाद छात्रों को उसकी रेंक के अनुसार अधिकारी पद पर जोइनिंग (ias kaise bane) करा दी जाती है|

IAS की फुल फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में

ऊपर आपने आईएएस कैसे बने (ias kaise bane)? के बारे में जाना, अब हम आपको आईएएस की फुल फॉर्म के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

IAS Full Form in Hindi – भारतीय प्रशासनिक सेवा

IAS Full Form in English – Indian Administrative Service 

आईएएस एग्जाम कितनी बार दे सकते है?

बहुत सारे छात्रों के मन में यह सवाल होता है की आईएएस एग्जाम कितनी बार दिया जा सकता है? या IAS एग्जाम देने के लिए कितने अटेम्प्ट्स मिलते है? तो हम आपको बता दें की आईएएस एग्जाम देने की संख्या अलग अलग वर्ग के लिए अलग है| अगर आप सामान्य वर्ग के छात्र है तो आप छह बार एग्जाम दे सकते है, पिछड़ा वर्ग के छात्र 9 बार एग्जाम दे सकते है और SC/ST वर्ग के छात्र आईएएस एग्जाम में निर्धारित अधिकतम आयु सीमा पूरी होने तक एग्जाम दे सकते है|

READ ALSO  IT Kya Hota Hai: आईटी कोर्स के फायदे

IAS एग्जाम देने के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन

अगर आप आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको स्नातक पास होना जरुरी है| स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते है लेकिन अगर आप स्नातक में पास नहीं होते है तो आप आईएएस नहीं बन सकते है|

IAS परीक्षा के लिए शुल्क

आईएएस परीक्षा के प्रीलिमिनरी एग्जाम और मैं एग्जाम के लिए अलग अलग शुल्क लिया जाता है| लेकिन आईएएस एग्जाम के लिए शुल्क केवल जनरल और पिछड़ा वर्ग को देना होता है इनके अलावा एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूडी/ महिला उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होता है| प्रीलिमिनरी एग्जाम का आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये और मैं एग्जाम का आवेदन शुल्क 200 रुपये लिया जाता है|

IAS एग्जाम के लिए आवेदन करने का तरीका

अगर IAS एग्जाम देना चाहते है लेकिन आपको यह नहीं पता है की IAS एग्जाम के लिए आवेदन कैसे करें? या IAS एग्जाम में आवेदन कैसे किया जाता है? तो परेशान ना हो अब हम आपको IAS एग्जाम में आवेदन करने के बारे में जानकारी दे रहे है| इस एग्जाम में आवेदन करने के लिए आपके पास दो तरीके है, आप अपनी सुविधानुसार किसी भी तरीके से आवेदन कर सकते है|

पहला तरीका है की आप सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स लेकर कैफे या ऑनलाइन फॉर्म भरने वाली शॉप पर जाएं| उनसे कहें की आपको IAS एग्जाम का फॉर्म भरना है फिर वो आपके जरुरी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके आपका फॉर्म भर देते है| फॉर्म भरने के लिए वो आपसे कुछ शुल्क ले सकते है| उसके बाद वो आपको प्रिंट आउट निकाल कर दे देंगे, उस प्रिंट आउट की मदद से ही आपका एडमिट कार्ड मिलता है| 

दूसरा तरीका है की आप खुद आवेदन करें| अगर आपको आवेदन करने के बारे में जानकारी नहीं है तो नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करें 

1 – सबसे पहले अपने लेपटॉप को ओपन करके इंटरनेट से कनेक्ट कर लें|

2 – उसके बाद अपने लेपटॉप या मोबाइल में क्रोम या अन्य ब्राउज़र को ओपन कर लें| फिर ब्राउज़र में गूगल.कॉम खोल लें|

3 – उसके बाद गूगल पर UNION PUBLIC SERVICE COMMISSION या UPSC लिख कर एंटर कर दें एंटर करने के बाद आपके सामने यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in दिखाई देगी|

4 – यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा| होम पेज पर आपको Apply Online का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें|

5 – क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे| उनमे से आप ‘Online Application for Various Examinations‘ पर क्लिक कर दें|

6 –  क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलता है जिसमे आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देते है| उनमे से आपको ‘Civil Services Part-I Registration‘ के ऑप्शन पर क्लिक करना है| क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलता है जिसमे एक फॉर्म खुलता है|

7 – उस फॉर्म में आवेदन पत्र भरने के लिए जरुरी निर्देश दिए होते है उन सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर समझ कर ‘Yes‘ के बटन पर क्लिक कर दें।

8 – उसके बाद आपके सामने फीस का पेज खुल जाएगा, आप अपनी कैटेगरी अर्थात जनरल, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति के अनुसार फीस सेलेक्ट कर लें| उसके बाद ऑनलाइन पेमेंट मोड जैसे SBI नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड इत्यादि में से अपनी सुविधानुसार मोड़ का चयन करके फीस सबमिट कर दें|

9 – फीस सबमिट हो जाने के बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुलता है| उस फॉर्म में आपके बारे में सभी जरुरी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, लिंग, जन्म तिथि, पिता का नाम और मोबाइल नंबर इत्यादि मांगी जाती है|

10 – फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक सही सही भर लें| अगले पेज पर जाने से पहले एक बार भरी गई जानकारी को रीचेक जरूर कर लें| उसके बाद आपको मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना है।

READ ALSO  Network Marketing Kya Hai? जाने पूरी जानकारी हिंदी में।

11 – मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना है|

12 – सब्मिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा| उस पेज में आपके द्वारा दी गए सभी जानकारी और रजिस्ट्रेशन नंबर भी होता है| उस पेज का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें| बस आपका IAS फॉर्म सब्मिट हो गया है|

आईएएस की तैयारी कैसे करें

ऊपर आप पढ़ चुके है की आईएएस कैसे बने (ias kaise bane)? और आईएएस एग्जाम में आवेदन कैसे करें? जब कोई भी इंसान छात्र आईएएस करने की सोचता है तो अधिकतर इंसानो के मन में यह सवाल आता है IAS की तैयारी कैसे करें? या आईएएस एग्जाम के लिए तैयार कैसे करनी चाहिए? चलिए अब हम आपको आईएएस की तैयारी करने के बारी में जानकारी दे रहे है, अगर आप आईएएस बनना चाहते तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें

सबसे पहले UPSC एग्जाम का सिलेबस और पैटर्न अच्छी तरह से पढ़ें

यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की किसी एग्जाम को पास करने के लिए आपको उस एग्जाम के पेपर के पैटर्न और एग्जाम में आने वाले सिलेबस के बारे जानकारी होना बहुत ज्यादा जरुरी है| आईएएस एग्जाम का सिलेबस आपको नहीं पता होगा तो आप कभी भी सही से एग्जाम की तैयारी नहीं कर सकते है| कई बार जानकारी के अभाव में इंसान को एग्जाम के पैटर्न के बारे में जानकारी नहीं होती है इसी वजह से इंसान एग्जाम पास नहीं कर पाता है| इसीलिए आईएएस एग्जाम देने के लिए सबसे पहले सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ें और सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाई प्लानिंग करें|

टाइम टेबल बनाएं

किसी भी काम को करने के लिए अगर आप अपना टाइम टेबल नहीं बनाते है तो आप उस काम को सही समय नहीं दे सकते है| अगर आप आईएएस एग्जाम की तैयार करना छह रहे है तो अपना टाइम टेबल बनाएं| उस टाइम टेबल में सभी सब्जेक्ट के लिए टाइम फिक्स करने के साथ कुछ टाइम खेलने या रिलेक्स होने के लिए जरूर रखें| टाइम टेबल बनाने के बाद नियमित रूप से उस टाइम टेबल को फॉलो करते हुए अपना पढाई स्टार्ट करें|

सब्जेक्ट का बेसिक लेवल स्ट्रांग करें

किसी भी सब्जेक्ट का बेसिक लेवल सबसे महत्पूर्ण होता है| अगर आपका बेसिक्स लेवल कमजोर होता है तो आप कभी भी आगे की पढाई सही से नहीं कर सकते है| सरल भाषा में समझे की अगर आपको मैथ में टेबल या नंबर नहीं पता है तो आप कभी भी मैथ के सवाल हल नहीं कर सकते है| इसीलिए सबसे पहले अपने बेसिक लेवल को बेहद मजबूत बनाए, अगर आपको बेसिक में कुछ डाउट है तो सबसे पहले उन्हें क्लियर करें| बेसिक लेवल को मजबूत करने के लिए आप NCERT की बुक्स की मदद ले सकते है|

सही और अच्छी किताबो का चयन करें

अधिकतर बच्चो के मन में यह सवाल रहता है की IAS एग्जाम की तैयारी करने के लिए कौन सी बुक लेनी चाहिए या आईएएस के लिए सबसे अच्छी बुक कौन सी है? तो हम आपको बता दें की मार्किट में आपको एक सब्जेक्ट की अलग अलग राइटर की बुक देखने को मिलती है| ऐसे में हम आपको सलाह देंगे की हमेशा स्टेंडर्ड और अच्छे राइटर की बुक लें| अगर आप किताबो के बारे में समझ नहीं आ रहा है तो नीचे हम आपको कुछ बुक्स के बारे में जानकारी दे रहे है आप उनमे से भी खरीद सकते है| एक बात का हमेशा ख्याल रखें अगर आप आईएएस एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो सभी सब्जेक्ट की किताबे अलग अलग खरीदें| ऑल सब्जेक्ट इन वन बुक नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि ऐसी किताबो में पूर्ण जानकारी नहीं होती है| 

नियमित रूप से न्यूज़ पेपर और न्यूज़ सुने

काफी सारे छात्र दिन भर तैयारी में लगे रहते है लेकिन वो करंट अफेयर्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते है| यह पूर्ण रूप से गलत है अगर आप आईएएस का एग्जाम देना चाहते है तो आपका करंट अफेयर्स स्ट्रांग होना बहुत ज्यादा जरुरी है| नियमित रूप से न्यूज पेपर पढ़ें और न्यूज जरूर सुने, अगर आपको कोई जानकारी महत्पूर्ण लग रही है तो उस जानकारी को अपनी नोटबुक में नॉट कर लें| आईएएस के Preliminary Exam में करंट अफेयर्स के सवाल आते है ऐसे में अगर आपका करंट अफेयर्स स्ट्रांग नहीं होगा तो आपके मार्क्स अच्छे नहीं आएँगे|

READ ALSO  Navratri Kyu Manaya Jata Hai? देवी दुर्गा के नौ रूप कौन कौन से है?

यूट्यूब की मदद लें या कोचिंग करें

कई बार इंसान घर पर पढ़ाई के लिए समय नहीं दे पता है या पढ़ाई में आने वाले डाउट को क्लियर नहीं कर पाता है| ऐसी स्थिति में आप कोचिंग भी ज्वाइन कर सकते है| अगर आपके आसपास कोई कोचिंग सेंटर नहीं है या आप कोचिंग सेंटर ज्वाइन नहीं करना चाहते है तो आज के समय में आपको यूट्यूब पर बहुत सारे टीचरो की वीडियो मिल जाती है| आप ऐसी वीडियो को देखकर अपनी परेशानी को दूर कर सकते है| इसके अलावा कई सारे टीचर ऑनलाइन लाइव आकर भी पढ़ाते है आप उनकी क्लास भी ज्वाइन कर सकते है|   

नियमित रूप से रिवीजन करें

आईएएस एग्जाम की तैयारी करते समय कुछ बच्चे पढ़ते रहते है लेकिन रिवीजन नहीं करते है जिसकी वजह से उन्हें नुक्सान उठाना पढता है| अगर आप रिवीजन नहीं करेंगे तो पिछला याद किया हुआ भूल जाएंगे, इसीलिए निश्चित समय अंतराल पर रिवीजन जरूर करें|  

पिछले सालो के प्रश्न पत्रों को हल करें

UPSC एग्जाम की तैयारी कैसी चल रही है इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पिछले सालो के पेपर को सॉल्व करें| पिछले सालो के पेपर सॉल्व करने से आपको अपनी तैयारी के बारे में जानकारी मिलने के साथ आपको यह भी पता चलता है की आईएएस एग्जाम में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है|

पॉजिटिव सोच रखें 

अगर आप आईएएस की तैयारी कर रहे है तो हमेशा अपनी सोच को पॉजिटिव रखें| क्योंकि आपको अपने आस पास में ऐसे बहुत सारे इंसान मिलेंगे जो आपके मनोबल को कम करने की कोशिश करेंगे| ऐसे में आपको कमजोर नहीं होना है अपनी सोच को पॉजिटिव रखें और खूब मन लगाकर पढ़ें| पढ़ाई के अलावा किसी भी चीज पर ध्यान ना दें|

IAS एग्जाम की तैयारी के लिए बुक्स

ऊपर आपने जाना की आईएएस की तैयारी कैसे करें? अब हम आपको आईएएस एग्जाम के लिए बुक्स के बारे में जानकारी दे रहे है| हालाँकि यह जरुरी नहीं है की आप नीचे बताई जा रही बुक्स से ही तैयारी करें| आप किसी ऐसे इंसान से जानकारी ले सकते है, जिन्होंने आईएएस किया है या जो आईएएस की पहले से तैयार कर रहे है या किसी टीचर से जानकारी लेने के बाद बुक खरीद कर पढ़ें|

1 – पॉलिटिक्स सब्जेक्ट के लिए एम लक्ष्मीकांत की इंडियन पॉलिटी फॉर सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशंस बुक काफी अच्छी है|

2 –  जियोग्राफी सब्जेक्ट के लिए गोह चेंग लेओंग की सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी बुक ले सकते है|

3 – इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट के लिए रमेश सिंह की इंडियन इकोनॉमी बुक भी खरीद सकते है|

4 – कल्चर सब्जेक्ट के लिए नितिन सिंघानिया की इंडियन आर्ट एंड कल्चर बुक काफी बेहतर है|  

5 – मॉडर्न इंडिया के लिए राजीव अहीर की ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ माडर्न इंडिया किताब अच्छी है|

आईएएस एग्जाम पास करने के बाद क्या बनते है?

काफी सारे इंसानो के मन में यह सवाल रहता है की आईएएस के एग्जाम को पास करने के बाद कौन सा पद मिलता है या आईएएस एग्जाम पास करने के बाद कौन से अधिकारी के पद मिलते है? तो सबसे पहले हम आपको बता दें के एग्जाम पास करने के बाद आपको कौन से अधिकारी का पद मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करता है की एग्जाम में आपकी कौन सी रेंक आई है? रेंक के अनुसार ही विभाग दिया जाता है| आमतौर पर आईएएस का एग्जाम पास करने के बाद छात्र को संयुक्त कलेक्टर या डिप्टी कमिश्नर या जिला मजिस्ट्रेट या जिला कलेक्टर या राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष या विभागीय आयुक्त या बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सदस्य इत्यादि अधिकारी पद मिल सकता है|

आईएएस की सैलेरी कितनी होती है?

जब कोई भी छात्र आईएएस का एग्जाम पास कर लेता है तो उसके बाद छात्र की रेंक के अनुसार उसे अधिकारी बना दिया जाता है| आमतौर पर आईएएस एग्जाम पास करने के बाद छात्र को 50 हजार से लेकर दो लाख रूपए तक सैलेरी प्राप्त हो सकती है|

निष्कर्ष –

ऊपर आपने आईएएस से सम्बंधित महत्पूर्ण जानकारी आईएएस कैसे बने (IAS kaise bane)? आईएएस की तैयारी कैसे करें इत्यादि प्राप्त की| अगर आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो हमारे इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करके ऐसे लोगो के पास तक पहुँचाने में मदद करें जिन्हे आईएएस एग्जाम के बारे में जानकारी नहीं है|

Leave a Comment