High BP Me Kya Khaye – हाई बीपी में क्या खाना चाहिए?

High BP Me Kya Khaye: वर्तमान में काफी सारे पुरुष और महिला हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से पीड़ित है, अधिकतर इंसान हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए हाई ब्लड प्रेशर कम करने वाली टेबलेट का सेवन कर लेते है| हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए दवा जितनी जरुरी है उससे ज्यादा जरुरी है खाने पीने का ख्याल रखना| काफी सारे इंसानो को यह नहीं पता होता है की हाई बीपी में क्या खाना चाहिए (high bp me kya khaye) या हाई ब्लड प्रेशर में परहेज करना चाहिए| चलिए अब हम आपको बताते है की हाई ब्लड प्रेशर में किन चीजों का सेवन करना चाहिए  

Table of Contents

हाई बीपी में क्या खाना चाहिए (bp high me kya khaye)?

आमतौर हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए दवाइयो का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप अपने खाने पीने का ख्याल रखते है तो आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को काफी हद तक कम करने में कामयाब हो सकते है, चलिए सबसे पहले हम आपको बताते है की हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए (high bp me kya khaye)  

1- ताज़ी हरी पत्तेदार सब्जियां 

ताज़ी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन लगभग सभी बीमारियो में लाभकारी होता है, हरी पत्तेदार सब्जियों में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| हाई ब्लड प्रेशर होने का कारण शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ना भी होता है, हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद गुण और तत्व शरीर में सोडियम की बढ़ी हुई मात्रा को नियंत्रित करने में मददगार होते है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है| काफी सारे लोगो को यह नहीं पता होता है की हाई ब्लड प्रेशर में कौन कौन सी सब्जी खानी चाहिए (high bp me kya khaye) तो हम आपको बता दें की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित इंसान को गोभी, पालक, मूली के पत्ते, शलजम के पत्ते और चुकंदर के पत्ते इत्यादि को अपने आहार में शामिल करनी चाहिए|

2 – सेलेरी यानी अजवाइन के पत्ते

हालाँकि सेलेरी के बारे में काफी सारे इंसान जानते है लेकिन आज भी काफी सारे इंसान ऐसे होते है जिन्हे सेलेरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है| सेलेरी काफी ज्यादा फायदेमंद सब्जी है, सेलेरी में मौजूद औषधीय गुण और जरूरी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में काफी ज्यादा लाभकारी होते है| अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो अपने आहार में सेलेरी या अजमोद के पत्तो (high bp me kya khaye) को जरूर शामिल करें|

3 – चिया और अलसी के बीजो का सेवन

चिया सीड्स या अलसी के बीजो का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, चिया सीड्स के फायदे आपको कई साड़ी परेशानियो को दूर करने में दिख सकते है| दिखने में अलसी के बीज बहुत छोटे होते है लेकिन इनमे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है, अलसी के बीजो में मौजूद पोटेशियम, फाइबर और मैग्रीशियम इत्यादि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते है| नियमित रूप से सिमित और उचित मात्रा में अलसी के बीजो का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या (high bp me kya khaye) से आराम मिलता है लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें की अलसी के बीजो का सेवन सिमित मात्रा में ही करें अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कई सारी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है|

READ ALSO  Bhasha Kise Kahate Hain? भारत की राष्ट्र भाषा क्या है?

4 – ब्रोकली का सेवन

ब्रोकली के बारे में तो सभी अच्छी तरह से जानते है, ब्रोकली में औषधीय और एंटीऑक्सीडेंट गुण के साथ साथ मौजूद तत्व शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाने में मदद करते है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है| अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो अपने आहार में ब्रोकली (high bp me kya khaye) को जरूर शामिल करें|

5 – गाजर

गाजर के बारे में तो सभी जानते है और लगभग सभी गाजर का सेवन सलाद, सब्जी, जूस और हलवा इत्यादि में करते है| आमतौर पर अधिकतर लोगो को यह पता होता है की गाजर हमारे शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होती है| काफी कम इंसानो को पता होता है गाजर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद मिलती है| गाजर में मौजूद फेनोलिक तत्व ब्लड वेसेल्स को रिलेक्स देने के साथ साथ ब्लड प्रेशर लेवल को कम (high bp me kya khaye) करने में मददगार साबित होते है|

6 – कद्दू के बीज का सेवन

कद्दू की सब्जी आपने कभी ना कभी जरूर खाई होगी लेकिन कद्दू के बीजो का सेवन आपने शायद ही किया हो, कद्दू के बीज हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते है क्योंकि कद्दू के बीजो में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो कद्दू के बीज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है, कद्दू के बीजो में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कम (high bp me kya khaye) करने में मददगार साबित होते है| नियमित रूप से सिमित मात्रा में कद्दू के बीजो का सेवन करने से जल्द आराम मिलता है|

7 – दलिया का सेवन

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित इंसान के लिए दलिया का सेवन भी काफी लाभकारी साबित होता है, दलिए में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते है| दलिए में मौजूद गुण और तत्व ब्लड में वसा के स्तर को कम करने में सहायक होते है, जिसकी वजह से वजन कम होने के साथ साथ ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है| अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो आपके लिए नियमित रूप से नाश्ते या दोपहर में दलिया (high bp me kya khaye) का सेवन करें|

8 – चुकंदर (high bp me kya khaye)

चुकंदर का सेवन काफी सारे इंसानो को बहुत ज्यादा पसंद होता है, चुकंदर का सेवन सलाद या जूस में सबसे किया जाता है| चुकंदर भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, चुकंदर में मौजूद जरुरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रिक ऑक्साइड इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस जरूर पिएँ, नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से जल्द आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आराम प्राप्त होता है|

9 – साल्मन या फैटी फिश

अगर आप नॉनवेज खाते है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित इंसान के लिए साल्मन, हिलसा, मैकेरल और टूना मछली फायदेमंद साबित हो सकती है| इन सभी तरह की मछलियो में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-डी इत्यादि पोषक तत्व वजन कम करने के साथ साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम (high bp me kya khaye) करने में मददगार होते है|

10 – लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल तो लगभग सभी घरो में किया जाता है, लहसुन हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होता है| लहसुन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सब्जी और चटनी में किया जाता है, लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व शरीर में हाइड्रोजन सल्फाइड के उत्पादन के साथ साथ नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है| हाई ब्लड प्रेशर (high bp me kya khaye) से राहत पाने के लिए नियमित रूप से लहसुन की एक या दो कली का सेवन कर सकते हैं।

READ ALSO  786 का मतलब क्या होता है (786 Ka Matlab Kya Kai)?

11 – अनार

अनार सेवन या अनार का जूस का सेवन सभी करते ही है, अनार हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है, यह तो सभी जानते है की अनार का सेवन करने से शरीर में की मात्रा बढ़ने के साथ साथ चेहरे पर निखार भी बढ़ता है लेकिन काफी कम लोग जानते है की अनार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में फायदेमंद होता है| अनार में मौजूद औषधीय और एंटीऑक्सीडेंट गुण के साथ साथ जरुरी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते है|

12 – पिस्ता 

ड्राई फ्रूट्स का सेवन सभी करते है लेकिन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित इंसानो के लिए पिस्ता का सेवन काफी लाभकारी होता है, लेकिन पिस्ता का सेवन सिमित और उचित मात्रा में किया जाए तो लाभकारी होता है अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको नुक्सान भी हो सकता है| सिमित मात्रा में पिस्ता का सेवन करने से वजन कम करने में, हाई ब्लड प्रेशर (high bp me kya khaye) को कम करने में मदद मिलती है| उच्च रक्तचाप को संतुलित करने के लिए नियमित रूप से बिना नमक वाले लगभग 20 से 25 पिस्ता खाने से जल्द आराम मिलता है| 

13 – योगर्ट

कुछ लोग सोचते है की योगर्ट दही को कहते है जबकि यह सच नहीं है असल में योगर्ट दही का एक प्रकार होता है लेकिन योगर्ट और दही अलग अलग होते है| योगर्ट में दही के मुकाबले वसा की मात्रा कम होने के साथ साथ कैल्शियम और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। योगर्ट में मौजूद कैल्शियम और पोटिशयम शरीर में से सोडियम को बाहर निकालने में मददगार साबित होते है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित होने में मदद मिलती है| अगर आप उच्च रक्तचाप की परेशानी से पीड़ित है तो नियमित रूप से एक या दो कटोरी योगर्ट खाने से जल्द हाई ब्लड प्रेशर (high bp me kya khaye) की समस्या में आराम मिलता है|

14 – जैतून का तेल

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में जैतून के तेल के फायदे देखे जा सकते है, जैतून के तेल में मौजूद गुण और पॉलीफेनोल नामक तत्व उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक होते है| अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो जैतून का तेल आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, रोजाना सिमित मात्रा में जैतून के तेल का सेवन करने से जल्द उच्च रक्तचाप (high bp me kya khaye) की समस्या से आराम मिल सकता है|  

15 – खट्टे या विटामिन सी युक्त फल  

जितने भी फलो का स्वाद खट्टा होता है उन सभी फलो में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, खट्टे फल जैसे अंगूर, कीवी, संतरा, मौसमी और नींबू इत्यादि में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, विटामिन सी सिस्टोलिक व डायस्टोलिक रक्तचाप को कम करने में सहायक होता है| अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो नियमित रूप से विटामिन-सी युक्त फलो का सेवन उचित मात्रा में करने से जल्द ही सकारात्मक असर दिखाई देते है|

16 – हाई बीपी को कम करने में सहायक है केला

केला खाना या बनाना शेक लगभग सभी को पसंद होता है, केला काफी सारी परेशानियो को दूर करने में सहायक होता है| केला पाचन तंत्र या पेट को सही रखने के साथ साथ वजन बढ़ाने में भी सहायक होता है लेकिन काफी कम इंसान जानते है की केला हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में सहायक होता है| केले में मौजूद पौटेशियम, फाइबर और ऐंटीऑक्सीडेंट इत्यादि हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होते है| नियमित रूप से एक या केले का सेवन करने से कुछ दिनों में ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलता है|

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाएं या हाई ब्लड प्रेशर में परहेज 

ऊपर आपने जाना की हाई ब्लड प्रेशर में कई खाना चाहिए, अब हम आपको हाई ब्लड प्रेशर में परहेज के बारे में बता रहे है| हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से पीड़ित इंसान को परहेज के बारे में जानकारी होनी बहुत ज्यादा जरुरी है, अगर आपको यह नहीं पता होता है की हाई ब्लड प्रेशर में कया नहीं खाना चाहिए और ऐसे में आप कुछ ऐसा खा लेते है जिसके खाने से आपकी परेशानी बाद जाती है तो आपको काफी नुक्सान उठाना पड़ सकता है| चलिए अब हम आपको हाई ब्लड प्रेशर में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

READ ALSO  Ventilator Kya Hota Hai? वेंटीलेटर के फायदे और नुक्सान | वेंटिलेटर का कार्य

1 – नमक से सेवन से करें परहेज 

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित इंसान को नमक ना खाने की सलाह दी जाती है, हालाँकि बिना नमक के भोजन करना आसान नहीं है| इसीलिए ऐसी स्थिति में डॉक्टर कम से कम नमक का सेवन करने की सलाह देते है, अधिक मात्रा में नमक का एवं करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है| इसीलिए हाई बीपी वाले इंसान को नमक या नमकीन चीजों का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है|  

2 – हाई बीपी में अधिक कॉफी पीने से करें परहेज

कॉफी पीना लगभग सभी को पसंद होता है लेकिन अगर कॉफी का सेवन सिमित मात्रा में किया जाएं तो लाभकारी होता है| अधिक मात्रा में कॉफी पीने से इंसान को कई सारी परेशानियो का सामना करना पढता है, दरसल कॉफी में कैफीन मौजूद होता है कैफीन का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है, इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित इंसान को कॉफी ना पीने की सलाह दी जाती है और अगर आपको कॉफी पीनी है तो दिन में एक बार सिमित मात्रा में ही पिएँ| अगर आप कोफ्फे पीना चाहते है तो हम आपको सलाह देंगे की की कोफ्फे का सेवन करने से पहले एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर लेंl

3 – अंडे की जर्दी खाने से करें परहेज

अंडे का सेवन लगभग सभी लोग किसी ना किसी रूप में करते ही है, लेकिन अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो आपको अंडे की जर्दी अर्थात अंडे का पीला भाग का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए| दरसल अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी ज्यादा होती है, कोलेस्ट्रॉल ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में सहायक होता है इसीलिए अगर आप हाई बीपी की समस्या से ग्रसित है तो आप अंडे का सफ़ेद भाग का सेवन कर सकते है|

4 – फास्ट फूड से करें परहेज

वर्तमान में सभी इंसान फ़ास्ट फ़ूड का सेवन काफी ज्यादा करते है, बच्चो से लेकर बढ़ो तक सभी को फ़ास्ट फ़ूड काफी ज्यादा पसंद होता है| लेकिन अगर आप हाई बीपी की समस्या से पीड़ित है तो आपको फ़ास्ट फ़ूड जैसे पिज़्ज़ा, चिप्स, पेस्ट्री, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, प्रीपैक्ड पास्ता और कुकीज़ इत्यादि का सेवन करने से बचना चाहिए| हाई ब्लड प्रेशर वाला कोई इंसान फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करता है तो उसे काफी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है|

5 – अधिक मिर्च मसालेदार खाने से परहेज करें

काफी सारे लोगो को अधिक मिर्च मसालेदार भोजन करने की आदत होती है, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित इंसान को मिर्च मसालेदार भोजन का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए| अधिक मिर्च मसालेदार भोजन करने से इंसान का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ सकता है, इसीलिए हाई बीपी वाले इंसान को मिर्च मसालेदार भोजन और अचार जैसी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए|

6 – मांस खाने से परहेज करें 

काफी सारे इंसान नॉनवेज खाने के शौकीन होते है, लेकिन काई सारे इंसानो को यह नहीं पता होता है की नॉनवेज यानी चिकन खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है| दरसल चिकन को जब पकाया जाता है तो उसमे कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है| इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले इंसान को मांस और चिकन नहीं खाना चाहिए|

7 – मदिरा सेवन बिलकुल भी ना करें

यह तो आप जानते ही होंगे की शराब पीने के नुक्सान काफी ज्यादा होते है, शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले इंसान को शराब का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए| हाई ब्लड प्रेशर वाला इंसान शराब पीता है तो ऐसे में ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिसकी वजह से कई बार घातक परिणाम भी भुगतने पड़ सकते है| जो इंसान शराब पीने के आदि होते है उन्हें एकदम से शराब छोड़ने से भी कई तरह की परेशानी हो सकती है, इसीलिए धीरे धीरे शराब की मात्रा को कम करते रहे| 

8 – धूम्रपान बिलकुल नहीं करें

धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है, धूम्रपान फेफड़े और ह्रदय के लिए नुकसानदायक होने केसाथ साथ ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाता है| अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित है तो आपको धूम्रपान करने से परहेज करना चाहिए और ना ही ऐसे इंसान के पास में बैठना चाहिए जो धूम्रपान कर रहे हो|

निष्कर्ष –

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे लेख हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए (high bp me kya khaye) और हाई बीपी में किन चीजों का परहेज करना चाहिए? में दी गई जानकारी पसंद आई होगी| अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो हमारे इस पेज को अधिक से अधिक शेयर करें जिससे हमारा यह लेख ऐसे इंसानो के पास तक पहुँच जाएं जिन्हे हाई ब्लड प्रेशर में परहेज के बारे में जानकारी ना हो|

Leave a Comment