Google Kya Hai? गूगल की खोज किसने की और गूगल नाम कैसे रखा गया?

Google Kya Hai: आज के समय शायद ही कोई इंसान हो जिसे गूगल का नाम ना पता हो, लेकिन अगर आप उनसे गूगल की फुल फॉर्म या गूगल क्या है? के बारे पूछे तो अलग अलग इंसान अलग अलग जवाब देते है। अगर आपको भी गूगल बारे में जानकारी नहीं है तो परेशां ना हो आज हम आपको अपने इस लेख में गूगल के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश करने वाले है। चलिए सबसे पहले हम आपको गूगल क्या होता है?( google kya hai)  इसके बारे में जानकारी दे रहे है।

गूगल क्या है | What is Google in Hindi

गूगल क्या है? (google kya hai) इस सवाल का जवाब अलग अलग सुनने को मिलता है, कुछ इंसान गूगल को एक कंपनी बताते है और कुछ लोग गूगल को सर्च इंजन बताते है। चलिए अब हम आपको गूगल के बारे में बताते है, असल में गूगल अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी है, गूगल कंपनी का मुख्यालय गूगलप्लेक्स,  माउंटेन व्यू,  कैलिफोर्निया में स्थित है। गूगल कंपनी सर्छ इंजन के साथ साथ बहुत सारी फ्री सर्विस प्रदान करता है, जिनका इस्तेमाल लगभग सभी इंसान करते है। जैसे गूगल की ईमेल सर्विस अर्थात जीमेल का इस्तेमाल लगभग सभी करते है, इसके अलावा गूगल का सर्च इंजन, क्रोम वेब ब्राउज़र, Advertisement, Google Drive,  Maps,  और Internet Analytics इत्यादि भी बहुत उपयोगी सर्विस है। गूगल को दुनिया की पांच सबसे बड़ी कंपनियों एप्पल, ऐमज़ॉन, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट में से एक माना जाता है।

वर्ष 2016 में गूगल कंपनी ने अपना पहला मोबाइल भी लॉन्च किया था, जिसका नाम Google Pixel रखा गया था, गूगल का यह फ़ोन अपने शानदार फीचर्स की वजह से बहुत ज्यादा फेमस हुआ था। गूगल कंपनी की अधिकतर कमाई या कमाई का मुख्य स्रोत गूगल एड्स है, गूगल एक दिन में Google AdWords से लगभग $121 Million कमाती है। 

गूगल कैसे काम करता है (How Google Works In Hindi)

काफी सारे लोगो के मन में यह सवाल होता है की गूगल सर्च इंजन कैसे काम करता है तो हम आपको बता दें गूगल अपने डाटाबेस को समय समय पर अपडेट करता है। गूगल का Crawler इंटरनेट पर मौजूद नई नई जानकारी को गूगल के Database में Index करने का काम करता है, जब कोई भी नया या पुराना यूजर गूगल पर कुछ भी सर्च करता है तो गूगल में इंडेक्स वेबसाइट यूजर को उसके द्वारा सर्च क्वेरी के अनुसार रिजल्ट शो करता है। डाटाबेस में आने वाली कमियों को दूर करने के लिए गूगल समय समय पर नई नई अपडेट्स लाता रहता है, गूगल के लगभग सभी कार्य Algorithm के अनुसार होते है, गूगल अपने कंटेंट को महत्वपूर्ण और बेहतरीन बनाने के लिए Algorithm को समय समय पर Update करता है।

Google की फुल फॉर्म क्या है?

गूगल का नाम तो सभी बहुत ही अच्छी तरह से जानते है लेकिन अधिकतर इंसानो को गूगल की फुल फॉर्म के बारे में जानकारी नहीं होती है, चलिए अब हम आपको गूगल की फुल फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में बता रहे है

Google Full Form In English – “Global Organization of Oriented Group Language of Earth”

Google Full Form In Hindi – “पृथ्वी की ओरिएंटेड ग्रुप लैंग्वेज का वैश्विक संगठन”

गूगल किस देश की कंपनी है

कुछ लोगो के मन में यह सवाल रहता है की गूगल किस देश की कंपनी है? तो हम आपको बता दें की गूगल अमेरिका की कंपनी है। गूगल कंपनी का मुख्यालय सयुंक्त राज्य अमेरिका में मौजूद है और आज के समय गूगल कंपनी की ब्रांच दुनिया के कई सारे देशो में भी मौजूद है।

गूगल की खोज किसने की? गूगल की खोज किस वर्ष में हुई थी?

काफी सारे इंसान सोचते है की गूगल की खोज इंजीनियरो ने की होगी, हालाँकि यह सच नहीं है दरसल गूगल की खोज दो छात्रों ने की थी, जिनके नाम Sergey Brin और Larry Page थे। दोनों छात्र स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में PHD स्टूडेंट्स थे और Sergey Brin और Larry Page की मुलाकात वर्ष 1995 में PHD के दौरान ही हुई थी।

READ ALSO  Forsage Kya Hai? Forsage से पैसे कैसे कमाएं? Forsage को किसने बनाया था?

गूगल नाम कैसे रखा गया?

यह तो आप ऊपर पढ़ चुके है की गूगल की खोज Sergey Brin और Larry Page ने की थी, Sergey और Larry ने Edward kasner or James Newman की लिखी गई पुस्तक mathematics and imagination में लिखे गए एक शब्द Googol से प्रभावित होकर उन्होंने अपने बनाए सर्च इंजन का नाम Googol रखा। बाद में एक गलती की वजह से Googol का नाम Google रखा गया, गलती से रखे गए इस नाम को फिर बदला नहीं गया।

गूगल के सभी प्रोडक्ट के नाम और जानकारी

गूगल के बारे में तो सभी अच्छी तरह से जानते ही है, लेकिन आप गूगल की सर्विस और प्रोडक्ट के बारे में जानते है, अगर आपका जवाब ना है तो परेशान ना हो अब हम आपको गूगल के द्वारा दी जाने वाली सर्विस के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। गूगल की बहुत सारी सर्विस या टूल ऐसे है जो हमारे लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित हुए है, चलिए अब हम आपको गूगल की कुछ प्रमुख सर्विस और टूल के बारे में जानकारी नीचे दे रहे है  

Google Search – आज के समय में गूगल सर्च का इस्तेमाल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है, इस सर्च इंजन को गूगल ने बनाया है इसीलिए इसे गूगल का सर्च इंजन भी कहा जाता है। पूरी दुनिया की सर्चेस पर नजर डालें तो पूरी दुनिया की टोटल सर्च में से 92% सर्च केवल गूगल के सर्च इंजन पर होती है।

Google Assistant – वर्तमान समय में शायद ही कोई इंसान हो जो गूगल असिस्टेंट के बारे में ना जानते हो, गूगल ने गूगल असिस्टेंट का निर्माण Artificial Intelligence के द्वारा किया था। गूगल ने इस टूल को ऐसे लोगो के लिए बनाया है जिन्हे टाइप करने में परेशानी होती है, गूगल असिस्टेंट की मदद से आप अपनी आवाज से मोबाइल और घर के तकनिकी उपकरणों को आसानी से चला सकते है।

Google Alerts – गूगल ने वर्ष 2003 में गूगल अलर्ट्स को लॉन्च किया था, गूगल अलर्टस आपको गूगल पर प्रकाशित नए लेख का Alerts भेज कर आपको उस लेख के बारे में जानकारी देता है।

Google Travel – गूगल ने इस सर्विस की शुरुआत टूर और ट्रिप को आसान बनाने के लिए की थी, गूगल ट्रेवल की शुरुआत एंड्रॉइड और आईओएस के लिए 19 सितंबर वर्ष 2016 को  लॉन्च किया था। लेकिन किसी कारणवश गूगल ट्रेवेल को 5 अगस्त,  2019 में बंद कर दिया गया, फिर गूगल ट्रेवल को वेबसाइट में बदल दिया गया था, गूगल ट्रेवल वेबसाइट की मदद से आप आसानी से होटल और फ्लाइट के बारे में जानकारी करने के साथ साथ जिस जगह पर आप घूमने का प्लान बना रहे है वहाँ के फेमस अट्रैक्शन के बारे में भी जान सकते है।

Google Images – गूगल की इस सर्विस में आप इमेज या फोटो को सर्च कर सकते है, इस सुविधा को इमेज या फोटो का सर्च इंजन भी कह सकते है।

Google Shopping – गूगल ने शॉपिंग करने वालो के लिए गूगल शॉपिंग की सुविधा लॉन्च की थी, इसमें आपको एक जगह पर ही कई सारी मुख्य वेबसाइट के प्रोडक्ट और उनके प्राइस दिखाई देते है।

Google Ads – गूगल एड्स को कुछ समय पहले गूगल एडवर्ड्स के नाम से जाना जाता था, गूगल एड्स गूगल का एक ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफार्म है। गूगल का अधिकतर रेवेन्यू गूगल एड्स से ही आता है, गूगल की यह सुविधा बिजनेस या वेबसाइट या एप्लीकेशन को प्रमोट करने के लिए होती है।

Google AdSense – गूगल एडसेंस के बारे में लगभग सभी जानते ही है, इसके द्वारा गूगल अलग अलग वेबसाइट पर Advertiser के विज्ञापन टेक्स्ट, वीडियो और इमेज इत्यादि में शो करता है। जिन वेबसाइट पर एडसेंस का ऐड चलता है, उन वेबसाइट के ओनर को गूगल ऐड के रेवेन्यू का कुछ हिस्सा देता है।

READ ALSO  Zip Code Kya Hota Hai? पिन कोड और जिप कोड में क्या अंतर है?

Blogger – वर्तमान में शायद ही कोई इंसान हो जिसे ब्लॉगर के बारे में जानकारी ना हो, दरसल ब्लॉगर एक American Online Content Management System है। ब्लॉगर का निर्माण Pyra Labs ने किया था और वर्ष 2003 में गूगल ने इसे ले लिया था। अगर आप फ्री में वेबसाइट या ब्लॉग बनाना चाहते है तो Blogger आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

Google Duo – Google Duo ऍप का निर्माण गूगल ने वीडियो चैट के लिए किया था, गूगल के द्वारा बनाई गई इस Video Chat Mobile App का इस्तेमाल Android और iOS दोनों तरह के Operating System के साथ साथ लेपटॉप और कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र की मदद से कर सकते है।

Google Meet – ऑनलाइन वीडियो मीटिंग या चैटिंग करने के लिए गूगल ने गूगल मीट का निर्माण किया गया है, गूगल मीट के जरिए आप आसानी से अपनी ऑफिस की मीटिंग कर सकते है और इसमें एक साथ कई सारे यूजर के साथ वीडियो चैट की जा सकती है।

Google Voice – गूगल की यह सर्विस टेलीफोन सर्विस की तरह ही है, लेकिन यह खास सर्विस गूगल ने कुछ चुनिंदा देशो में शुरू कर रखी है। गूगल वॉइस की सुविधा फ्रांस, नीदरलैंड, डेनमार्क, पुर्तगाल, कनाडा,  डेनमार्क और यू.एस में मौजूद है और इसमें इन देशो के ग्राहकों को यूएस का फोन नंबर प्रदान किया जाता है। 

Gmail – गूगल की ईमेल के लिए जीमेल की सुविधा दी है, हालाँकि जीमेल के बारे में सभी अच्छी तरह से जानते है। दुनिया में सबसे ज्यादा ईमेल आईडी जीमेल पर ही बनी हुई है, गूगल के द्वारा दी गई जीमेल की सुविधा फ्री सर्विस होती है। जीमेल का इस्तेमाल आप Web Browser या App के माध्यम से किया जा सकता है। 

Google Calendar – हर इंसान को कैलेंडर देखने की जरुरत कभी ना कभी जरूर पढ़ती है, गूगल ने आम इंसानो की जरुरत का ख्याल रखते हुए वर्ष 2009 में गूगल कैलेंडर की सुविधा को लॉन्च किया था। गूगल के द्वारा लॉन्च गूगल कैलेंडर को एंड्राइड और आईओस ऑपरेटिंग सिस्टम में इस्तेमाल कर सकते है, गूगल ने Google Calendar में कई तरह के Advance फीचर्स जैसे Scheduling और Event का Reminder लगाने के साथ साथ त्योहारो की लिस्ट भी देखी जा सकती है।

Google Docs – Google Docs गूगल की सबसे महत्पूर्ण सेवाओं में से एक है, गूगल डॉक्स के अंदर कई सारी सर्विस आती है जिनमे से प्रमुख सर्विस Google Sheet,  Google Slides,  Google Forms और Google Sites इत्यादि आती है। गूगल डॉक्स का इस्तेमाल आप मोबाइल या लेपटॉप या कंप्यूटर में कर सकते है, अगर आपके मोबाइल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आप इसे गूगल Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

Google Sites – गूगल साईट के बारे में काफी कम लोग जानते है, गूगल के द्वारा इस सर्विस को लॉन्च करने की मुख्य वजह फ्री में वेबसाइट बनाना है। अगर आप पैसे की वजह से अपनी वेबसाइट बनाने में असमर्थ है तो आप गूगल साईट पर फ्री में आसानी से अपनी साईट बना सकते है। हालाँकि फिलहाल यह सर्विस Web Browser पर ही इस्तेमाल की जा सकती है।

Google Drive – ऑनलाइन काम करने वाले इंसानो को अपने डाक्यूमेंट्स और फाइल की जरुरत पढ़ती रहती थी, जिसके लिए डाक्यूमेंट्स और फाइल को बार बार अपलोड करना पढता था। गूगल इस परेशानी को दूर करने के लिए वर्ष 2012 में Google Drive की सर्विस को लॉन्च किया था। इस सर्विस में यूजर अपने जरुरी डाक्यूमेंट्स और फाइल को गूगल ड्राइव में स्टोर करके रख सकते है। गूगल की तरफ से यह सर्विस फ्री है और इस सर्विस में गूगल यूजर को 16GB का स्पेस देती है, अगर आपको इससे ज्यादा स्पेस की जरुरत है तो आपको गूगल की पेड सर्विस लेनी पढ़ती है। 

Google Translate – दुनिया के अलग अलग देशो में अलग अलग भाषा बोली जाती है, इसके अलावा भारत के अलग अलग राज्य में अलग अलग भाषा बोली जाती है। ऐसे में इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइट में दी जानकारी को पढ़ने में काफी परेशानी आती थी। गूगल ने यूजर की इस परेशानी को दूर करने के लिए गूगल ट्रांसलेट की सुविधा लॉन्च की। गूगल ट्रांसलेट एक Multilingual Neural Machine Translation सर्विस होती है, जिसकी मदद से आप आसानी से एक भाषा से दूसरी भाषा में Document और Website Content इत्यादि को ट्रांसलेट कर सकते है। फिलहाल गूगल ट्रांसलेट के अंदर 109 भाषाओँ को आप आसानी से ट्रांसलेट कर सकते है। 

READ ALSO  NDA kya hai? एनडीए का फुल फॉर्म | एनडीए की परीक्षा के लिए पात्रता

Accelerated Mobile Pages  – Accelerated Mobile Pages को AMP के नाम से भी जाना जाता है, AMP एक तरह का HTML फ्रेमवर्क होता है। गूगल की AMP सर्विस को फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल्स और एप्पल न्यूज के Competitor के रूप देखा जा रहा है, गूगल इस इस सर्विस को बनाने की मुख्य वजह मोबाइल में वेबपेज को फ़ास्ट लोड करने की है। अगर आप किसी भी ऐसी वेबसाइट को मोबाइल में ओपन करते है, जिसमे AMP हो, तो AMP वाली वेबसाइट अन्य वेबसाइट की तुलना में काफी जल्दी लोड हो जाती है।

Google PageSpeed Tools – गूगल लगातार वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए नई नई गाइडलाइन जारी करती रहती है। काफी सारे इंसानो को अपनी वेबसाइट की स्पीड चेक करने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी, गूगल ने इस परेशानी को दूर करने के लिए गूगल पेजस्पीड टूल का निर्माण वर्ष 2010 में किया था, जिसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट के Performance को Optimize कर सकते है। 

Google Search Console – अगर आप ब्लॉगर या वेबसाइट के ओनर है या SEO करते है तो आप गूगल सर्च कंसोल के बारे में जरूर जानते होंगे, वर्ष 2015 से पहले Google Search Console का नाम Google Webmaster Tools था। दरसल गूगल सर्च कंसोल Web Service होती है, जिसमे आप अपनी वेबसाइट को सब्मिट करते है, फिर गूगल आपके द्वारा सब्मिट की गई Website की पूरी डिटेल्स देता है। गूगल सर्च कंसोल में आपकी वेबसाइट की कमियां बताने के साथ साथ आपकी वेबसाइट के Keyword की Position की जानकारी भी मिलती है।

Google Analytics – गूगल का या टूल भी वेबसाइट के लिए होता है, गूगल एनालिटिक्स का मुख्य काम वेबसाइट के ट्रैफिक को ट्रैक करना होता है। गूगल एनालिटिक्स में सबसे पहले आपको अपनी वेबसाइट सब्मिट करनी होती है, उसके बाद गूगल एनालिटिक्स का कोड वेबसाइट में लगाने के बाद यह टूल आपकी वेबसाइट पर आने वाले ट्रेफिक के बारे में जानकारी उपलब्ध करता है।

Play Store – आज के समय मोबाइल लगभग सभी इंसानो के पास मौजूद है, ऐसे में अगर आपको कोई भी ऍप या गेम डाउनलोड करना होता है तो आप तुरंत प्ले स्टोर खोलते है और डाउनलोड कर लेते है। लेकिन कया आप जानते है की यह Play Store गूगल के द्वारा बनाया गया है।

Chrome – क्रोम का इस्तेमाल दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है, Chrome भी गूगल की एक सर्विस है।

Google Map – अगर आपको दुनिया के किसी भी अनजान शहर में किसी जगह पर जाना हो तो आप उस लोकेशन पर कैसे पहुंचेगे, गूगल ने इस परेशान को हल करने के लिए गूगल मैप का निर्माण किया। आज आप गूगल मैप के जरिए बहुत आसानी से अंजान शहर में अपनी सही लोकेशन पर जाने का रास्ता देख सकते है।

YouTube – वर्तमान में बच्चो से लेकर बढ़ो तक सभी को Youtube के बारे में पता होता है,  Youtube को दुनिया का सबसे बड़ा विडियो प्लेटफार्म कहा जा सकता है।

गूगल पैसे कैसे कमाता है

यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की गूगल की अधिकतर सर्विस फ्री है, फ्री सर्विस देने के बाद भी गूगल दुनिया की टॉप कंपनियो की लिस्ट में कैसे शामिल है? आखिर गूगल पर पैसा कहाँ से आता है? या गूगल पैसे कैसे कमाता है? यह ऐसे सवाल है जो लाखो लोगो के मन में रहते है। तो हम आपको बता दें की गूगल का 90% से ऊपर का रेवेन्यू या पैसा केवल विज्ञापन के जरिए प्राप्त होता है। आज के समय में अधिकतर बिजनेसमैन अपने बिजनेस या प्रोडक्ट या सर्विस या वेबसाइट का प्रमोशन गूगल पर करना पसंद करते है, अनुमान यह है की गूगल प्रति सेकंड 60000 रूपए से भी ज्यादा कमाता है।

निष्कर्ष –

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे लेख गूगल क्या है? (google kya hai ) में बताई गई जानकारी पसंद आई होगी, हालाँकि हमने आपको गूगल के द्वारा दी जाने वाली कुछ प्रमुख सर्विस और टूल के बारे में बताया है। हमारे इस पेज को अधिक से अधिक शेयर करें जिससे हमारा यह पेज ऐसे लोगो के पास पहुँच जाएं जिन्हे गूगल के बारे में जानकारी नहीं है।

Leave a Comment