Forsage Kya Hai? Forsage से पैसे कैसे कमाएं? Forsage को किसने बनाया था?

Forsage Kya Hai: आज के समय में आपने काफी सारी MLM कंपनियो के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्रोग्राम के बारे में बताने जा रहे है, जो आपको कुछ दिनों में लखपति या करोड़पति बना सकता है। यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसका संचालन ना कोई कंपनी करती है और ना ही कोई इसका मालिक है, दरसल आज हम जिस प्रोग्राम के बारे में बात करने वाले है उस प्रोग्राम का नाम है Forsage। हो सकता है आप में से कुछ लोगो ने कभी ना कभी Forsage का नाम सुना हो लेकिन अधिकतर लोगो को इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी नहीं है। आज हम आपको अपने इस लेख में Forsage के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। चलिए सबसे पहले हम आपको Forsage क्या है? (forsage kya hai) इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

Forsage क्या है? / Forsage Kya Hai

काफी सारे लोगो ने Forsage का नाम सुना होता है लेकिन उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है, दरसल Forsage को एक तरह की MLM कंपनी के रूप में जाना जाता है। लेकिन इसमें आपको किसी भी तरह का प्रोडक्ट खरीदना या बेचना नहीं पड़ता है, इस प्रोग्राम में आपको अपने नीचे तीन लोग जोड़ने होते है फिर वो तीन लोग अपने नीचे तीन लोग जोड़ते है, इस तरह से चैन चलती रहती है और सभी की अर्निंग उनके पास पहुँचती रहती है, इस तरह को आप पिरामिड स्कीम भी कह सकते है। इस प्रोग्राम पर आप ट्रस्ट इसीलिए भी कर सकते है क्योंकि इस प्रोग्राम की हर चीज ऑनलाइन है, Forsage का संचालन ‘Forsage.io‘ नामक वेबसाइट के माध्यम से होता है और इस वेबसाइट को फरवरी वर्ष 2020 में लॉन्च किया गया था। हालाँकि अगर आप वेबसाइट पर विजिट करते है तो वहाँ पर कंपनी के फाउंडर के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। वेबसाइट पर Forsage के संस्थापक और संचालक के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है, यह सिस्टम पूरी तरह से ऑनलाइन है इसमें ऑफलाइन कोई काम नहीं होता है। हालाँकि वेबसाइट पर कंपनी के फाउंडर के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन अभी कुछ समय पहले फिलीपींस की एक सरकारी एजेंसी SEC (Securities and Exchange Commission) ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया था की Forsage के संस्थापक का नाम Lado okhotnikov हैं और वो रूस के रहने वाले है। Forsage का निर्माण करने में Lado okhotnikov के साथ Rich Alex Apantar नाम का शख्स भी शामिल था। Forsage की माने तो वो कोई कंपनी नहीं है, Forsage एक Decentralized और Smart Contract पर आधारित एक प्रोग्राम है। ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर होने की वजह यह प्रोग्राम बहुत ज्यादा सुरक्षित है और Forsage का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है और इस पर किसी भी देश की सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं।

Forsage से पैसे कैसे कमाए

ऊपर आपने जाना की Forsage क्या होता है? कुछ लोगो के मन में यह सवाल होता है की फोर्सेज से पैसे कैसे कमाएं जा सकते है। अगर आप कोई ऐसा प्रोग्राम ढूंढ रहे है जिससे आप घर बैठे आसानी से पैसा कमा सकें तो Forsage आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आप इस प्रोग्राम के जरिए बहुत सारा पैसा कमा सकते है, इस प्रोग्राम के जरिए आप आसानी से पैसा कमा सकते है। इस प्रोग्राम पर आप इसीलिए भी विश्वास कर सकते है क्योंकि यह प्रोग्राम ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस प्रोग्राम में ना तो किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है और ना इसे बंद किया जा सकता है। Forsage में आपको कोई भी प्रोडक्ट खरीदना या बेचना नहीं पड़ता है बल्कि आपको इस प्रोग्राम में अपनी यूनिक referral id के जरिए लोगो को जोड़ना होता है। आपकी रेफरल आईडी से जुड़े लोग जब इन्वेस्ट करते है तो उनके द्वारा इन्वेस्ट किए गए पैसे में से आपको कुछ पैसा रिटर्न में मिलता है। इस प्रोग्राम की सबसे अच्छी बात यह है की आप इस प्रोग्राम के जरिए जितना पैसा चाहे उतना कमा सकते है। पैसा आपकी मेहनत पर निर्भर करता है क्योंकि आप जितने अधिक लोगो को अपनी टीम में जोड़ते है आपको उतना ही अधिक पैसा कमीशन के रूप में मिलता है। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपको कम से कम $10 का निवेश करना होता है, आपके द्वारा निवेश की गई रकम दो भागो में बंट जाती है, जिससे आप तीन तरीको से पैसा कमा सकते हैं, नीचे हम आपको तीनो तरीके बता रहे है –

READ ALSO  Jivan Kya Hai? जीवन का अर्थ क्या है? जीवन का उद्देश्य क्या है?

1. Overflows – इस तरीके में आपकी कमाई आपके ऊपर के इंसानो के द्वारा की गई गतिविधियों से आती है, दरसल जब भी आपसे ऊपर के इंसान अपने नीचे कुछ मेंबर को जोड़ते है तो उनका कुछ कमीशन आपको भी प्राप्त होता है। आपके ऊपर जितने निवेशक बढ़ेंगे आपकी कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ती हुई नजर आती है।

2. Spill Overs – इस तरह के तरीके में आपको ऊपर और नीचे दोनों तरफ के इंसानो की गतिविधियों से पैसा प्राप्त होता है। इस तरीके को Spill Overs कहा जाता है, आपसे ऊपर या नीचे के निवेशक जितना ज्यादा मेहनत करते है आपको उसी हिसाब से पैसा प्राप्त होता है।

3. Referrals – यह आपकी कमाई का सबसे अच्छा और आसान तरीका है, इस तरीके में आप अपनी रेफेरल आईडी या रेफरल लिंक से जितने भी निवेशक जोड़ते है, उनके द्वारा निवेश की गई रकम में से आपका कमीशन आपको प्राप्त होता है।

Forsage को किसने बनाया था?

काफी सारे लोगो के मन में यह सवाल रहता है की Forsage को किसने डेवलप किया है? या Forsage का निर्माण किसने किया है? दरसल Forsage का निर्माण कई सारे लोगो ने मिलकर किया है लेकिन उनमे से प्रमुख इंसान का नाम है मिस्टर लाडो, मिस्टर लाडो को ही Forsage के जनक के रूप में जाना जाता है। मिस्टर लाडो रूस के रहने वाले है और उन्होंने लगभग 13 साल बिल गेट्स की कंपनी में नौकरी की थी, मिस्टर लाडो एक प्रतिभावान इंसान है और यह शानदार प्लान उन्ही के द्वारा बनाया गया है। चलिए अब हम आपको Forsage के कुछ अचीवमेंट्स के बारे जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

1 – Forsage को वर्ष 2020 के फरवरी महीने में लांच किया गया था।

2 – Forsage ने बेहद कम समय काफी ज्यादा यूजर बना लिए है, महज 18 महीने में 17 लाख से ज्यादा लोग Forsage से जुड़ चुके हैं।

3 – Forsage लांच होने के बाद लगभग 11 लाख से ज्यादा लोगो ने 1 लाख से लेकर 99 लाख तक के बीच में पैसे कमाएं है।

4 – इस प्रोग्राम से लगभग 800 से ज्यादा लोगो ने 1 करोड़ से लेकर 300 करोड़ तक के पैसे कमाएं है।

5 – Forsage में यह सुविधा दी गई है की आप इस प्रोग्राम के सभी यूजर की आईडी खोल कर चेक कर सकते है की उन्होंने कितने पैसे अभी तक कमाएं है।

Blockchain Technology क्या है?

आज के समय में ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हे ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी नहीं होती है। अगर आपको ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के बारे में बताते है दरसल ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के द्वारा आप किसी भी डाटा और इनफार्मेशन को सेव या रिकॉर्ड करके रख सकते है, ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी को हैक करना नामुमकिन है, इसीलिए आज के समय को ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी को सबसे सुरक्षित टेक्नोलॉजी मानी जाती है। ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर ही Forsage बनी हुई है, इसीलिए Forsage को आप सुरक्षित मान सकते है और एक बार इस प्रोग्राम के शुरू होने के बाद आप इस प्रोग्राम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते है। खुद Forsage के मालिक भी अपने इस प्रोग्राम में किसी भी तरह का ना तो अपडेशन कर सकते है और ना ही इसे बंद कर सकते है और ना ही इसमें किसी भी तरह की जानकारी को एडिट या डिलीट या रिप्लेस नहीं कर सकते है। आज के समय में आपको बहुत सारी वेबसाइट या वीडियो मिल जाएगी जिसमे आपको ब्लॉक चैन के बारे में डिटेल्स से जानकारी दी गई। जो भी प्रोग्राम या सिस्टम ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी से ऊपर होता है वो सिस्टम डिसेंट्रलाइज़्ड हो जाता है, चलिए अब हम आपको सेंट्रलाइज़्ड और डिसेंट्रलाइज़्ड के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

READ ALSO  इंटरनेट Kya Hai? इंटरनेट से लाभ और हानि क्या है?

Centralized क्या है?

Decentralized के बारे में जानने से पहले आपको Centralized के बारे में जानना बहुत ज्यादा जरुरी है, दरसल जब किसी भी प्रोग्राम का एक ओनर होता है, जो अपने प्रोग्राम को जब चाहे बंद कर सकता है या अपने प्रोग्राम में किसी भी तरह का बदलाव कर सकता है या अपने प्रोग्राम की किसी भी आईडी को बंद या ब्लॉक कर सकता है या प्रोग्राम में एडिट या रिप्लेस कर सकता है तो इस तरह के प्रोग्राम को Centralized कहा जाता है। इस तरह के प्रोग्राम काफी ज्यादा रिस्की होते है क्योंकि इस तरह के प्रोग्राम को ओनर जब चाहे तब बंद करके लोगो के सारे पैसे का गमन करके भाग सकता है, जिससे लोगो के साथ फ्रॉड होने की प्रबल सम्भावना होती है। चलिए अब हम आपको डिसेंट्रलाइज़्ड के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

Decentralized क्या है?

Decentralized प्रोग्राम Centralized प्रोग्राम से बिल्कुल उल्टा होता है, दरसल कोई भी सिस्टम या प्रोग्राम  Blockchain Technology पर चलता है तो उस सिस्टम या प्रोग्राम का डाटा दुनिया के सभी कम्प्यूटर्स में पहुँच जाता है और वो सिस्टम या प्रोग्राम decentralized हो जाता है। जब कोई प्रोग्राम decentralized हो जाता है और इस सिस्टम या प्रोग्राम का डाटा दुनिया भर के सभी कम्प्यूटर्स में चला जाता है तो इसे कंट्रोल करना किसी एक इंसान के बस में नहीं होता है, बल्कि दुनिया के सभी कंप्यूटर इस सिस्टम या प्रोग्राम को एक साथ कंट्रोल कर रहे होते हैं ऐसे में इस सिस्टम या प्रोग्राम में किसी भी तरह का बदलाव करना नामुमकिन होता है। अगर आपको इस प्रोग्राम या सिस्टम को बंद करना है या कुछ बदलाव करना है तो आपको एक समय पर दुनिया के सभी कंप्यूटर को एक साथ कनेक्ट करना होता है जो मुमकिन नहीं है। Forsage भी एक Decentralized सिस्टम है, इसीलिए इसका रुकना या इसमें किसी भी तरह का बदलाव करना मुमकिन नहीं है। चलिए अब हम आपको Decentralized और Centralized में क्या अंतर होता है इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

 Centralized और Decentralized में क्या अंतर है?

ऊपर आपने Centralized और Decentralized के बारे जानकारी प्राप्त की है, दोनों ही ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर काम करते है लेकिन दोनों में काफी अंतर होता है।

1 – Centralized system में सिस्टम का एक ओनर होता है जो जब चाहे अपने प्रोग्राम को बंद कर सकता है और बंद प्रोग्राम को बंद करके लोगो का पैसा लेकर भाग सकता है, दूसरी तरफ Decentralized सिस्टम में कोई ओनर नहीं होता है और जब कोई ओनर नहीं होता है तो इसे बंद करना नामुमकिन है।

2 – Centralized सिस्टम में ओनर जब चाहे तब अपनी सुविधा के अनुसार प्रोग्राम में बदलाव कर सकता है लेकिन decentralized सिस्टम में ऐसा नहीं किया जा सकता है, इसमें एक बार सिस्टम या प्रोग्राम रन होने के बाद आप किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते है।

3 – आज के समय में जब भी मार्किट में कोई सिस्टम या प्रोग्राम आता है तो पब्लिक के मन में यह सवाल सबसे पहले आता है की यह प्लान कब तक और कितने दिन चलेगा और इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं होता है। अगर प्लान centralized है तो इस प्लान का भविष्य आधार में है पता नहीं प्रोग्राम कब बंद हो जाएं लेकिन प्रोग्राम decentralized है तो यह कभी बंद नहीं हो सकता है।

4 – Forsage के निर्माता इस बात को अच्छी तरह से जानते थे, इसीलिए उन्होंने अपने प्रोग्राम को decentralized रखा, आज के समय में Forsage ही दुनिया की पहली 100% decentralized सिस्टम है और यह कभी ना बंद होने वाला प्रोग्राम है।

5 – Decentralized टेक्नोलॉजी हमे धौखेबाज एडमिन या ओनर, लालची लीडर्स और फैक अकाउंट इत्यादि समस्याओ से बचाने के साथ साथ हमारे पैसे को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

READ ALSO  Yoga In Hindi - योगा क्या है?, योग के प्रकार, मुद्रायें और फायदे

6 – Decentralized सिस्टम 100% वेरिफाइड, 100% पेमेंट सिक्यूरिटी, 100% सिक्योर होता है, दूसरी तरफ centralized सिस्टम में यह सब नहीं होता है।

6 – Centralized सिस्टम में ओनर या एडमिन या कंपनी अपने हिसाब से प्रोग्राम को चला सकती है, decentralized सिस्टम में ना तो एडमिन या ना कंपनी या ना ओनर कोई नहीं होता है।

7 – Forsage दुनियां का पहला सबसे secure program है और यह ना तो कभी बंद होगा और ना ही इसमें किसी भी प्रकार बदलाव होगा, यह टोटल ऑटोमेटिक सिस्टम है।

Smart Contract Decentralized system क्या होता है?

ऊपर आपने Centralized और Decentralized के बारे में जानकारी प्राप्त की, यह तो आप समझ ही गए होंगे की Forsage एक Decentralized प्रोग्राम है, Forsage प्रोग्राम smart contract decentralization system पर काम करता है। ऐसे में काफी लोगो के मन में यह सवाल आता है की आखिर smart contract decentralization system होता क्या है। यह तो आप सब अच्छी तरह से समझ गए होंगे की ब्लॉकचैन को सबसे सुरक्षित माना जाता है, इसीलिए आज के समय में अधिकतर कंपनी ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर काफी ज्यादा फोकस करती हुई नजर आ रही है। दरसल smart contract एक तरह की प्रोग्रामिंग होती है और यह प्रोग्राम ब्लॉकचैन में चलता है। स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्रोग्रामिंग को सबसे सुरक्षित माना गया है और इस प्रोग्रामिंग के माध्यम से जब भी कोई प्रोग्राम ब्लॉक चैन में डाला जाता है तो आप उस प्रोग्राम में किसी भी तरह का बदलाव या अपडेशन या डिलीट या अन्य कोई काम नहीं कर सकते है, आप ऐसे भी समझ सकते है की एक बार प्रोग्राम ब्लॉकचैन में अपलोड होने के बाद उसमे कुछ नहीं किया जा सकता है चाहे प्रोग्राम में कुछ कमी क्यों ना हो, जो भी बदलाव होंगे उन्हें केवल ब्लॉकचैन ही कर सकती है। इसीलिए ब्लॉकचैन में प्रोग्राम डालने से पहले आप किसी भी तरह का बदलाव कर सकते है, अपलोड होने के बाद एडिट, ब्लॉक और रिवर्ट इत्यादि कुछ नहीं किया जा सकता है। ब्लॉकचैन का अंत तब तक नहीं हो सकता है जब तक दुनिया भर में इंटरनेट है और इंटरनेट का अंत संभव नहीं है इसीलिए आप ब्लॉकचैन को अमर मान सकते है। इसीलिए जब तक ब्लॉक चैन है तब तक ब्लॉकचैन के प्रोग्राम का अंत भी नहीं हो सकता है।

Forsage भारत में लीगल है या नहीं ?

हालाँकि अभी Forsage प्रोग्राम के बारे में काफी कम लोग जानते है, लेकिन जब कोई भी इंसान इस प्रोग्राम के बारे में सुनता है तो उसके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है की Forsage लीगल है या नहीं या भारत में Forsage लीगल है या इललीगल? तो हम आपको बता दें फिलहाल Forsage भारत में लीगल नहीं है। चलिए अब हम कुछ चीजे आपको बताते है जिससे शायद आपको समझ आ जाएं की यह भारत क्यों इललीगल है या क्यों लोग इस प्रोग्राम पर जल्दी से ट्रस्ट नहीं कर पा रहे है।

1 – Forsage भारतीय सरकार के द्वारा दिए गए rules and regulations का पालन नहीं करती है, इसीलिए इसे भारत में illegal कहा जा सकता है।

2 – Forsage को एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी कहा जा सकता है लेकिन यह डायरेक्ट सेलिंग रूल्स का पालन नहीं करती हुई दिखाई देती है क्योंकि भारत में सभी प्रकार की डायरेक्ट सेलिंग कंपनी MCA और DPIIT के साथ पंजीकृत होती है लेकिन Forces MCA और DPIIT में पंजीकृत नहीं है।

3 – लगभग सभी प्रकार की MLM कंपनियों की अपनी ब्रांच और ऑफिस जरूर होते है, लेकिन Forsage का ना तो कोई ऑफिस है ना ही कोई ब्रांच और ना कोई रिप्रेजेन्टेटिव मौजूद है, जिसकी वजह से इस पर ट्रस्ट करना आसान नहीं है।

4 – भारत में लोगो को जोड़ने वाली हजारो स्कीम पहले ही लांच हो चुकी है, आज के समय में लोगो को जोड़ने वाली स्कीम को लोग फ्रॉड ही मानते है।

5 – अधिकतर MLM कंपनी कस्टमर से products and consumers का पैसा लेती है और सभी कम्पनियो के प्रोडक्ट मार्किट में देखने को मिलते है, लेकिन Forsage का कोई भी प्रोडक्ट नहीं होने की वजह से इस पर लोगो का विश्वास करना आसान नहीं है।

निष्कर्ष –

हम आशा करते है की आपको हमारे लेख Forsage क्या है? (forsage kya hai) में दी गई जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस पेज को अधिक से अधिक शेयर करें जिससे हमारा यह पेज उन लोगो के पास तक पहुँच जाएं जो ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते है।

Leave a Comment