English Kaise Sikhe? इंग्लिश सिखने के तरीके और सिखने के फायदे

English Kaise Sikhe: वर्तमान में इंग्लिश आना कितना ज्यादा जरुरी है यह बात शायद ही किसी को समझाने की जरुरत हो पढ़ाई से लेकर नौकरी तक हर जगह इंग्लिश की जरुरत पढ़ती है| लेकिन काफी सारे इंसानो के मन में यह सवाल रहता है की इंग्लिश कैसे सीखें (english kaise sikhe), अगर आपको भी इंग्लिश नहीं आती है और आप इंग्लिश सिखने के तरीके के बारे में जानना चाहते है तो हमारा यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| क्योंकि आज हम अपने इस लेख में इंग्लिश सिखने के तरीको के बारे में जानकारी देने के साथ साथ इंग्लिश सिखने के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है 

इंग्लिश कैसे सीखे (english kaise seekhe)?

ऐसे इंसान जिन्हे इंग्लिश नहीं आती है उनके मन में अक्सर यह सवाल रहता है की इंग्लिश कैसे सीखें, वर्तमान में इंग्लिश सिखने के बहुत सारे तरीके मौजूद है| लेकिन कुछ इंसान जानकारी अभाव में इंग्लिश सिख नहीं पाते है, कुछ इंसान इंग्लिश को बहुत ज्यादा भारी भाषा या मन में सिखने से पहले ही सोच लेते है की हम इंग्लिश नहीं सिख पाएंगे, जिसकी वजह से इंसान इंग्लिश सिख नहीं पाते है| लेकिन अगर आप मन में निर्णय लेकर इंग्लिश सिखने का सही तरीका (english kaise sikhe) अपनाएं तो आप बहुत जल्द इंग्लिश सिख सकते है| चलिए अब हम आपको बताते है की आखिर इंग्लिश क्यों सीखनी चाहिए 

इंग्लिश सीखना जरूरी क्यों है?

आज के समय में अगर किसी इंसान को इंग्लिश बोलनी या समझनी नहीं आती है तो उस इंसान को ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं माना जाता है| वर्तमान में इंग्लिश एक स्टैंडर्ड बन गई है, हालाँकि इंग्लिश आना बहुत जरुरी है क्योंकि अगर आप हायर एजुकेशन में एडमिशन लेते है तो वहाँ सभी कोर्स इंग्लिश में ही होते है इसके अलावा जॉब पाने के लिए इंटरव्यू होता हो और लगभग सभी जॉब इंटरव्यू इंग्लिश में ही होते है, ऐसे में अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आपके लिए जॉब मिलना मुश्किल होता है| घूमने फिरने का शोक लगभग सभी को होता है लेकिन अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो कई सारी जगह ऐसी है जहाँ पर आसानी से घूम फिर नहीं सकते है| इंग्लिश सिखने के फायदे बहुत सारे होते है जिनके बारे में हम आपको जानकारी दे रहे है लेकिन उससे पहले हम आपको इंग्लिश सिखने के तरीके (english kaise sikhe) बता रहे है

इंग्लिश कैसे सीखें step by step

इंग्लिश सिखने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होते है, अगर आप उन स्टेप को फॉलो नहीं करते है तो आप इंग्लिश नहीं सिख सकते है| किसी भी भाषा को सिखने के लिए आपको उस भाषा में बोलना, समझना, सुनना और लिखना आना चाहिए, अगर आप चारो चीजे नहीं कर पाते है तो आप उस भाषा को नहीं जान सकते है, चले अब हम आपको इंग्लिश सिखने के स्टेप (english kaise sikhe) के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

सुनना

अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो सबसे पहले आपको इंग्लिश सुननी आनी चाहिए, किसी भी भाषा को सिखने के लिए आपको उस भाषा को सुनना बहुत ज्यादा जरुरी है| मान लीजिए आप इंग्लिश सीखना चाहते है लेकिन आपको इंग्लिश बोलनी, लिखनी या समझ में नहीं आती है तो भी आपको इंग्लिश सुननी चाहिए, दरसल जब हम इंग्लिश सुनते है तो हमने बोलने का तरीका पता चलता है| शुरुआत में आपको काफी परेशानी आएगी लेकिन धीरे आपको समझ में आने लगेगा की वो क्या बोल रहे है और इंग्लिश सुनने से आपको काफी सारे शब्द याद भी हो जाते है|

READ ALSO  UPSC Kya Hai? UPSC की तैयारी कैसे करें? | UPSC Full Form

समझना

किसी भी भाषा को सिखने के लिए उस भाषा को समझना भी बहुत ज्यादा जरुरी होता है, जब आप इंग्लिश को सुनते है तो आपको समझने की कोशिश करनी चाहिए की आखिर वो बोल कैसे रहे है और उनके द्वारा बोले गए शब्दों का मतलब क्या होता है| शुरुआत में आपको समझ में नहीं आएगा धीरे धीरे आप इंग्लिश समझने लगेंगे|

बोलना

जिन इंसानो को इंग्लिश नहीं आती है उनके सामने सबसे बड़ी समस्या होती है इंग्लिश बोलना, दरसल जिन लोगो को इंग्लिश बोलनी नहीं आती है उनके मन में सबसे बड़ा डर यह होता है की वो कैसे बोलें या इंग्लिश गलत तो नहीं बोल रहे है इत्यादि| अपने अंदर के डर को निकलने के लिए आपको अकेले में शीशे के आगे खड़े होकर बोलना चाहिए, इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की इस तरह से इंग्लिश बोलने से आपके मन का डर कम होता है| शुरुआत में आपको शीशे के सामने खड़े होकर बोलने में भी कठिनाई आ सकती है लेकिन जब आप रोज शीशे के आगे खड़े होकर बोलेंगे तो कुछ दिनों में ही आपकी झिझक खत्म हो जाएगी|

लिखना

किसी भी भाषा को सिखने के सुनना, समझना और बोलना जितना जरुरी है उतना ही जरुरी है उस भाषा को लिखना आना| नियमित रूप से आपको इंग्लिश में कुछ ना कुछ जरूर लिखना चाहिए, इससे आपकी लिखने की झिझक खत्म होती है हालाँकि लिखने के लिए आपको अच्छे तरीके से इंग्लिश सुनना, समझना और बोलना आना चाहिए| किसी भी भाषा को सिखने में समय लगता है इसीलिए इंग्लिश सिखने में ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं नियमित रूप से कोशिश करें कुछ दिनों में आपकी इंग्लिश पहले से बेहतर होती जाती है|

इंग्लिश सिखने के तरीके

अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो अब हम आपको कुछ इंग्लिश सिखने के तरीके के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है| नीचे बताए जा रहे तरीको को अपनाकर आप आसानी से कम समय इंग्लिश सिख सकते है, चलिए अब हम इंग्लिश सिखने के तरीको के बारे में बताते है

इंग्लिश मूवी देखें 

मूवी देखना सभी को पसंद होता है लेकिन अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो आपको इंग्लिश मूवी रोज देखनी चाहिए| वर्तमान में बहुत सारे इंसान हॉलीवुड मूवी देखना पसंद करते है लेकिन वो हॉलीवुड मूवी की हिंदी डबिंग देखते है| लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है आपको इंग्लिश मूवी इंग्लिश में ही देखनी है, मूवी देखने से आपको इंग्लिश में बोलने का तरीका पता चलता है और जब आप मूवी देखते है तो आपको उनकी बातो को समझने का इंटरस्ट भी आता है| शुरुआत में हो सकता है आपको इंग्लिश समझने में परेशानी आएगी धीरे धीरे आपको इंग्लिश समझ में भी आने लगेगी|  

Group discussion करके सीखें इंग्लिश 

अगर आप जल्दी इंग्लिश सीखना चाहते है तो आपके लिए ग्रुप डिस्कशन एक बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है| ग्रुप डिस्कशन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने दोस्तों में से ऐसे दोस्तों का चयन करना है जिन्हे इंग्लिश आती हो या जो इंग्लिश सिख रहे हो, उसके बाद ऐसे सभी दोस्त आपस में ग्रुप discussion करें, ग्रुप डिस्कशन के लिए आप सब अपनी पसंद का कोई टॉपिक चुन सकते है| ग्रुप डिस्कशन करने से इंग्लिश बहुत जल्दी आती है और इसके साथ साथ आपका और आपके दोस्तों का कॉन्फिडेंस भी काफी ज्यादा बढ़ता है |

नियमित रूप से अंग्रेजी का न्यूजपेपर पढ़ें

न्यूजपेपर तो लगभग सभी पढ़ते है लेकिन अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो आपको नियमित रूप से इंग्लिश न्यूज पेपर पढ़ना चाहिए| शुरुआत में आपको इंग्लिश का अखबार पढ़ने में परेशानी हो सकती है लेकिन इंग्लिश न्यूज पेपर पढ़ने के फायदे काफी सारे है, इंग्लिश न्यूज पेपर पढ़ने से आपकी स्पीड बनती है और आपको नए नए शब्द भी पढ़ने को मिलते है| न्यूज पेपर में मिले नए शब्द के अर्थ आप गूगल या डिक्शनरी में ढूंढ सकते है फिर उन शब्दों का इस्तेमाल अपने बोलने में भी कर सकते है|

मन में इंग्लिश जरूर बोलें 

अधिकतर इंसानो को मन में इंग्लिश बोलने की आदत डालनी चाहिए, हर एक इंसान जब अकेला बैठा होता है तो वो कुछ ना कुछ सोचता रहता है| अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो आपको हिंदी की जगह इंग्लिश में सोचना चाहिए, हालाँकि इंग्लिश में सोचना आसान नहीं है| लेकिन जब आप लगातार कोशिश करेंगे तो धीरे धीरे आप इंग्लिश में विचार करने लगेंगे, नियमित रूप से ऐसा करने बहुत जल्द आपकी इंग्लिश बेहतर होने लगेगी|

READ ALSO  Holi Kyu Manaya Jata Hai? होली मनाने के पीछे की पौराणिक कथा

अंग्रेजी गाने सुने

गाने सुनना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन काफी सारे लोग हिंदी गाने सुनना ज्यादा पसंद करते है लेकिन अगर आप इंग्लिश सिख रहे है या इंग्लिश सीखना चाह रहे है तो आपको हिंदी सांग्स की जगह इंग्लिश सांग्स सुनने चाहिए| जब आप अंग्रेजी गाने सुनेंगे तो पहली बार में शायद आपको गाना समझ में ना आए लेकिन जब आप बार बार अंग्रेजी गाने सुनेंगे तो धीरे धीरे आपको गाने के बोल भी समझ आ जाएंगे, फिर गाने को सुनने के साथ उस गाने को गाने की कोशिश करें, ऐसा करने से आपको इंग्लिश बोलने में मदद मिलती है|

इंग्लिश ब्लॉग पढ़े

इंग्लिश सिखने के लिए आपको इंग्लिश ब्लॉग पढ़ने चाहिए, अगर आप किसी भी टॉपिक या चीज की जानकारी ढूंढ रहे है तो कोशिश करें की वो जानकारी इंग्लिश ब्लॉग पढ़कर समझे, इंग्लिश ब्लॉग ढूंढ़ने के लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते है| इंटरनेट पर आपको लगभग सभी चीजों के बारे में जानकारी इंग्लिश में मिल जाती है, इंग्लिश ब्लॉग पढ़ने से आपकी इंग्लिश पढ़ने की स्पीड बेहतर होती है और आपको ब्लॉग के माध्यम से भी नए नए शब्दों के बारे जानकारी मिलती है|

शीशे के सामने खड़े होकर इंग्लिश बोलें 

अगर आप इंग्लिश बोलना सिख रहे है तो अब हम आपको इंग्लिश सिखने का ऐसा तरीका बताने जा रहे ही जो बेहद आसान है और अगर आप नियमित रूप से इस तरीके को अपनाते है तो बहुत जल्द आपकी इंग्लिश बेहतर हो जाएगी| सबसे पहले आपको एक आईने के सामने खड़े हो जाना है फिर आपको अपने आप से इंग्लिश में बात करनी है, रोजाना आईने के सामने खड़े होकर बात करने से आपकी इंग्लिश बेहतर होने के साथ साथ आपका कॉन्फिडेंस भी काफी बेहतर होता है| 

इंग्लिश सिखने में यूट्यूब से मदद ले सकते है

आज के समय में जिस तरह से हर चीज का सोल्युशन गूगल पर मिल जाता है उसी तरह से आपको लगभग सभी परेशानियो का समाधान यूट्यूब पर वीडियो के माध्यम से मिल जाता है| आज के समय में यूट्यूब पर आपको लाखो वीडियो मिल जाएगी जिनकी मदद से आप इंग्लिश सिख सकते है, बहुत सारे इंग्लिश टीचरों ने अपने यूट्यूब चैनल भी बना रखें है, जिन पर उन्होंने शुरुआत से इंग्लिश कैसे सीखें की वीडियो बनाकर डाल रखी है, उन वीडियो के माध्यम से भी आप आसानी से इंग्लिश सिख सकते है|

APP का इस्तेमाल करें

पहले के जमाने में इंसानो को कुछ सिखने के लिए टीचर के पास या कोचिंग संसथान में जाना पड़ता था लेकिन आज समय बहुत ज्यादा बदल गया है| आज के समय में हर इंसान के पास स्मार्टफोन मौजूद है, जिसमे आप आसानी ऍप इंसटाल कर सकते है, अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो वर्तमान के कई सारी ऐसी ऍप मौजूद है जिनकी मदद से आप आसानी से इंग्लिश सिख सकते है| लेकिन कुछ ऍप पेड होती है अर्थात उन ऍप में इंग्लिश सिखने के लिए कुछ फीस जमा करनी होती है अब यह आप पर निर्भर करता है की आप कौन सी ऍप का इस्तेमाल करके इंग्लिश सीखना चाहते है|

इंग्लिश सिखाने वाली बुक का इस्तेमाल करें

अगर आप इंग्लिश सिखने के लिए किसी कोचिंग में जाना नहीं चाहते है या आपके पास स्मार्टफोन भी उपलब्ध नहीं तो भी आप आसानी से इंग्लिश सिख सकते है| बाजार में आपको बहुत सारी ऐसी किताबें देखने को मिलेगी जिनकी मदद से आप घर बैठे आसानी से इंग्लिश सिख सकते है| इंग्लिश सिखाने वाली किताबो में आपको बेसिक से लेकर इंग्लिश बोलने तक का तरीका बताया जाता है, आप उस किताब को पढ़ें और समझे और प्रेक्टिस करने से कुछ दिनों में ही आप इंग्लिश  (english kaise sikhe) सिख सकते है|

इंग्लिश की खूब प्रेक्टिस करें

ऊपर आपने इंग्लिश सिखने के कई सारे तरीके (english kaise sikhe) पढ़ें, एक बात का खास ख्याल रखें की इंग्लिश सिखने के लिए कोई सा भी तरीका अपनाएं| लेकिन जब तक आप इंग्लिश पढ़ने, बोलने या लिखने की प्रेक्टिस नहीं करते है तब तक आप इंग्लिश नहीं सिख सकते है| इसिलए अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो रोजाना इंग्लिश लिखने और पढ़ने और बोलने की प्रेक्टिस जरूर करें|

READ ALSO  Gotra Kya Hota Hai? गोत्र कितने होते हैं और उनके नाम क्या हैं?

इंग्लिश सिखने के फायदे

ऊपर आपने जाना की इंग्लिश कैसे सीखें, चलिए अब हम आपको इंग्लिश सिखने के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है, हालाँकि आज के समय में इंग्लिश सिखने के फायदे बहुत सारे होते है, जिनमे से कुछ फायदों के बारे में हम आपको नीचे बता रहे है 

1 – जब कोई भी छात्र हाई एजुकेशन में प्रवेश लेता है तो उसके सामने सबसे बड़ी परेशानी आती है इंग्लिश की क्योंकि हाई एजुकेशन की सारी पढ़ाई इंग्लिश में होती है| ऐसे में जिन बच्चो को इंग्लिश नहीं आती है उन्हें शुरुआत में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पढता है| इसीलिए अगर आप किसी भी हाई एजुकेशन जैसे डॉक्टर या इंजीनियर इत्यादि की पढ़ाई करने जा रहे है तो कोर्स करने से पहले इंग्लिश (english kaise sikhe) जरूर सिख लें, जिसका फायदा आपको पढ़ाई में बहुत ज्यादा मिलता है|

2 – वर्तमान में अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आपको अच्छी नौकरी के मिलने की सम्भावना ना के बराबर होती है| दरसल जब कोई भी इंसान किसी अच्छी पोस्ट या कंपनी में नौकरी करना चाहता है तो सबसे पहले उस इंसान का इंटरव्यू लिया जाता है, लगभग सभी कंपनियो में इंटरव्यू अंग्रेजी में ही लिया जाता है| ऐसे में अगर आपको इंग्लिश आती है तो आपका चयन हो सकता है लेकिन अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आप इंटरव्यू सही से नहीं दे पाओगे और आपको नौकरी मिलने की सम्भावना ना के बराबर होती है|

3 – काफी सारे इंसानो का मन टीचिंग करने का या टीचर बनाने का होता है, ऐसे में अंग्रेजी का टीचर बनना भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है| लेकिन इसके लिए पहले आपको इंग्लिश आना बहुत जरुरी है अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो पहले आप इंग्लिश सीखें (english kaise sikhe)| इंग्लिश सिखने के बाद आप किसी भी स्कूल या कॉलेज में टीचर की नौकरी ज्वाइन कर सकते है और इंग्लिश के ट्यूशन भी दे सकते है या आप चाहे तो अपना कोचिंग सेंटर भी खोल सकते है|

4 – आज के समय में अधिकतर युवा अपना खुद का बिजनेस कर पर पर जोर देते है, लेकिन बिजनेस करने के लिए भी इंसान को इंग्लिश आनी बहुत ज्यादा जरुरी है| अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आपको काफी सारी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है, सरल भाषा मे समझे तो अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते है तो आपको अपना माल देश के साथ साथ विदेश में भी भेजना चाहेंगे विदेश में सभी लोग इंग्लिश बोलते है और ऐसे में अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आप उन्हें सामान कैसे बेचेंगे| बिजनेस में बहुत बार ऐसे क्लाइंट मिल जाते है जिन्हे इंग्लिश के आलावा कोई भाषा नहीं आती है तो इस स्थिति में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इंग्लिश आना बहुत ज्यादा जरुरी है|

5 – ऐसे बहुत सारे इंसान होते हो जो विदेश में पढाई या नौकरी करने की इच्छा रखते है, वैसे तो लगभग सभी इंसानो को पता होता है की विदेश में सबसे ज्यादा इंग्लिश ही बोली जाती है| ऐसे में अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आपको काफ सारी दिक्कतों का सामना करना पढता है| इसलिए अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते है का विदेश में नौकरी करना चाहते है तो विदेश जाने से पहले इंग्लिश (english kaise sikhe) जरूर सिख लें|

6 – आज के समय में हर एक इंसान सरकारी नौकरी करने की चाहत रखता है, जिसके लिए इंसान अलग अलग तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते है| लेकिन अगर आप अधिकारी लेवल की नौकरी करना चाहते है तो आपको इंग्लिश आनी जरुरी है क्योंकि इस लेवल की परीक्षा में इंग्लिश के सवाल भी पूछे जाते है, ऐसे में अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आपके नंबर कम हो सकते है| इसीलिए परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इंग्लिश सीखना (english kaise sikhe) जरुरी है|

निष्कर्ष –

ऊपर आपने इंग्लिश कैसे सीखें (english kaise sikhe) और इंग्लिश सिखने के फायदों के बारे में जाना, अगर आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करके ऐसे इंसानो के पास तक पहुँचाने में मदद करें जिन्हे इंग्लिश सिखने के तरीको के बारे में जानकारी नहीं है|

Leave a Comment