Body Kaise Banaye? जल्दी बॉडी बनाने की एक्सरसाइज

Body Kaise Banaye: वर्तमान में शायद ही कोई इंसान हो जो बॉडी बनाने ना चाहता हो, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित भोजन की वजह से इंसान का शरीर बेकार हो गया है| जिस इंसान की बॉडी बनी होती है वो इंसान अन्य इंसानो के मुकाबले काफी ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है| कुछ इंसानो के मन में अक्सर यह सवाल आता है की बॉडी कैसे बनाएं (Body Kaise Banaye), कुछ इंसान बॉडी बनाने के लिए घंटो जिम में कड़ी मेहनत करते है लेकिन फिर भी उनकी बॉडी नहीं बनती है जिसके पीछे का कारण है सही जानकारी का अभाव| बॉडी बनाने के लिए केवल जिम करना काफी नहीं होता है, एक्सरसाइज के साथ साथ खानपीन भी जरुरी है| चलिए आज हम अपने इस लेख में बॉडी बनाने के तरीको के बारे में जानकारी दे रहे है, सबसे पहले हम बॉडी ना बनने के कारणों के बारे में जानकारी दे रहे है

बॉडी ना बनने के कारण

अच्छी बॉडी पाने के लिए काफी सारे इंसान दिन रात मेहनत करने के साथ साथ अच्छा आहार भी लेते है लेकिन फिर भी उनकी बॉडी उनके हिसाब से नहीं बन पाती है| बॉडी ना बन पाने के कारण काफी सारे होते है, इसीलिए अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो सबसे पहले आपको बॉडी ना बनने के कारणों के बारे में जानकारी होनी बहुत ज्यादा जरुरी है क्योंकि अगर आपको बॉडी ना बनने के कारणों के बारे में जानकारी होती है तो आप आसानी से इन कारणों से बच कर अच्छी बॉडी बना सकते है, चलिए अब हम आपको बॉडी ना बनने के कारणों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

  1. अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते है तो शराब, धूम्रपान या अन्य किसी भी प्रकार के नशे बिलकुल ना करें|
  2. कुछ लोग बिना चिकित्सक की सलाह के बॉडी बनाने का पॉउडर या टेबलेट का सेवन कर लेते है, जिसकी वह से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पढता है, इसीलिए बॉडी बनाने की किसी भी मेडिसिन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें|
  3. अच्छी बॉडी ना बनने का सबसे बड़ा कारण ख़राब डाइट प्लान भी होता है, इसीलिए अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें|
  4. बॉडी ना बनने का कारण गलत तरीके से एक्सररसाइज करना भी होता है, इसीलिए बॉडी बनने की एक्सरसाइज़ करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें|
  5. बॉडी बनने के लिए इंसान को नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करना बहुत ज्यादा जरुरी है लेकिन कुछ इंसान नियमित रूप से एक्सरसाइज़ नहीं करते है जिसकी वजह से उनकी बॉडी नहीं बन पाती है|
  6. अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते है तो आपको प्रर्याप्त नींद लेना बहुत ज्यादा जरुरी है, अगर आप अच्छी नींद नहीं लेते है तो इसका नकारात्मक असर हमारे शरीर पर पढता है|
  7. बॉडी न बनने का कारण जंक फूड्स का सेवन भी होता है|
  8. अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो आपको ज्यादा ऑयली फूड का सेवन करने से बचना चाहिए|
  9. बॉडी ना बनने का कारण तनाव या चिंता भी होता है इसीलिए अगर आप बॉडी बनाना चाहे है तो तनावमुक्त रहने की कोशिश करें|

बॉडी बनाने की एक्सरसाइज – Body Banane Ka Tarika

ऊपर अपने बॉडी ना बनने के कारणों के बारे में जाना, अब हम आपको बॉडी बनाने की एक्सरसाइज़ के बारे में जानकारी दे रहे है| जल्दी बॉडी बनाने के लिए उचित खान पीन के साथ साथ एक्सरसाइज़ (body kaise banaye) करना बहुत जरुरी है, लेकिन बॉडी बनाने की एक्सरसाइज़ के बारे में सही जानकारी होना भी जरुरी है कई सारे मामलो में देखा गया है की इंसान गलत एक्सरसाइज़ करता रहता है, जिसकी वजह से इंसान की बॉडी नहीं बनती है| जल्दी बॉडी बनाने के लिए आप जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं या आप घर पर भी एक्सरसाइज़ कर सकते है, चलिए अब हम आपको बॉडी बनाने की एक्सरसाइज़ के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है, लेकिन हम आपको सलाह देंगे की आप चाहे एक्सरसाइज़ घर पर करें या जिम में, लेकिन किसी एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही एक्सरसाइज़ करें|

READ ALSO  Vigyan Kya Hai? विज्ञान के फायदे और नुक्सान

1 – जल्दी बॉडी बनाने के लिए पुश-अप भी काफी फायदेमंद एक्सरसाइज़ साबित हो सकती है| अगर आपने पहले कभी एक्सरसाइज़ नहीं की है तो ऐसी स्थिति में पुश-अप सबसे अच्छी और लाभकारी एक्सरसाइज होती हैं। नियमित रूप से पुश-अप करने से छाती और कंधे छोड़े होने के साथ साथ आर्म्स भी मजबूत होते है, इसके आलावा पुश-अप करने से पेट की चर्बी भी कम होती है| लेकिन एक बात का ख्याल रखें जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में बहुत ज्यादा पुशअप बिलकुल नहीं करने चाहिए, रोजाना पुश-अप के तीन 3 सेट लगाएं और प्रत्येक सेट में 8 से 10 पुश-अप लगाएं फिर धीरे धीरे पुश-अप की संख्या बड़ा सकते है| 

2 – अधिकतर लड़को को बड़े बाइसेप्स काफी ज्यादा पसंद होते है, अगर आप बाइसेप्स को बड़ा बनाना चाहते है तो एक्सरसाइज़ एक्सपर्ट या जिम ट्रेनर की सलाह से बाइसेप्स एक्सरसाइज करें| बाइसेप्स बनाने की एक्सरसाइज़ कई सारी होती है, इसलिए हर एक एक्सरसाइज़ के 3 सेट ही मारें, बाइसेप्स जल्दी बनाने के चक्कर में गलत एक्सरसाइज बिलकुल ना करें|

3 – लड़को की चौड़ी और मजबूत छाती लगभग सभी को पसंद होती है और अधिकतर लड़के छाती को चौड़ा और शेप देने के लिए परेशान रहते है| लड़को की छाती को छोड़ा होने में समय लगता है लेकिन जब आपकी चेस्ट शेप में आ जाती है तो आपकी लुक अलग ही दिखाई देती है| चेस्ट बनाने की एक्सरसाइज कई सारी होती है इसीलिए चेस्ट को बेहतर और सही शेप देने के लिए जिम एक्सपर्ट की सलाह से एक्सरसाइज करें|

4 – चेस्ट और बाइसेप्स के साथ साथ आपको शोल्डर की एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए| लड़को के उठे हुए शोल्डर काफी अच्छे और अलग ही दिखाई देते है शोल्डर इंसान की पर्सनेल्टी में चार चाँद लगाने का काम करते है| शोल्डर की एक्सरसाइज़ भी कई सारी होती है, इसीलिए अपनी मर्जी से शोल्डर की एक्सरसाइज बिलकुल ना करें|

5 – इंसान का ऊपरी शरीर जितना जरुरी है उतना ही जरुरी नीचे का भी होता है| इसीलिए लेग और थाई की एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए| जब भी आप एक्सरसाइज करें तो आपको पूरे शरीर की एक्सरसाइज करनी चाहिए, क्योंकि शरीर का कोई भी हिस्सा अगर शेप में ना हो या कमजोर हो तो उसे परफेक्ट बॉडी शेप नहीं कहा जाता है, इसीलिए नियमित रूप से लेग की एक्सरसाइज भी जरूर करें|

बॉडी बनाने के घरेलू उपाय

ऊपर आपने बॉडी बनाने की एक्सरसाइज के बारे में जाना, अब हम आपको बॉडी बनाने के लिए घरेलू उपाय (body kaise banaye) बताने जा रहे है जिन्हे अपनाकर आप आसानी से बॉडी बना सकते है

1 – दलिया का सेवन काफी सारे घरो में किया जाता है, दलिया हमारे शरीर के लिए लाभकारी साबित होता है| अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो आपको हेल्थी डाइट लेनी बहुत ज्यादा जरुरी है, जल्दी बॉडी बनाने के लिए इंसान को दूध से बने हुआ दलिया का सेवन (body kaise banaye) नियमित रूप से करना चाहिए, दलिए में मौजूद पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| नियमित रूप से रोजाना सुबह दलिया का सेवन करने से बहुत जल्द बॉडी बेहतर बनती है|

2 – अंडे खाना लगभग सभी को पसंद होता है, अगर आप बॉडी बनाने के लिए घरेलू उपाय सर्च कर रहे है तो अंडा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है| अंडे में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते है, जो बॉडी बनाने में मददगार होते है| बॉडी बनाने के लिए नियमित रूप से सुबह और शाम 2 उबले हुए अंडे की जर्दी अर्थात पीला भाग निकाल कर खा लें|

3 – काले चनो के बारे में तो आप सभी बहुत अच्छी तरह से जानते ही होंगे, काले चने हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होते है| काले चनो में बॉडी बनाने के लिए जरुरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, नियमित रूप से काले चने का सेवन करने से आपको जल्द लाभ मिलता है| सबसे पहले आधा कटोरी काले चने को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें, फिर अगली सुबह सुबह फ्रेश होने के बाद पानी में से काले चने निकाल कर सेवन कर लें| नियमित रूप से सुबह काले चने का सेवन करने से जल्द लाभ मिलता है|

READ ALSO  Neend Na Aaye To Kya Kare? नींद ना आने के कारण

4 – किसी भी इंसान के शरीर में पानी की कमी होने की वजह से कई सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है| इसीलिए शरीर में पानी की कमी होने से बचने के लिए नियमित रूप से 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए, इसके आलावा जब इंसान एक्सरसाइज करता है तो पसीना निकलता है जिसकी वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है| इसीलिए पानी की मात्रा को संतुलित रखने के लिए भरपूर पानी पिएँ|

5 – चॉकलेट के बारे में तो आप सभी अच्छी तरह से जानते ही है लेकिन काफी कम लोगो को पता होते है की चॉक्लेट भी बॉडी बनाने में सहायक होती है| दरसल चॉकलेट में कैलोरीज काफी अधिक मात्रा में मौजूद होती है जो बॉडी बनाने में मददगार होती हैं, इसीलिए अगर आप जल्दी बॉडी बनाने चाहते है तो चॉक्लेट आपके लिए लिए बेहतरीन विकल्प साबित होती है| लेकिन चॉक्लेट का सेवन सिमित मात्रा में करें, अधिक मात्रा में सेवन करने से नुक्सान भी हो सकता है|

6 – बॉडी बनाने का रामबाण उपाय है केला, आपने अक्सर अपने आसपास के लोगो को कहते हुए सुना होगा वजन बढ़ाना है तो केले खाओ| नियमित रूप से सुबह और शाम एक गिलास दूध के साथ दो से तीन केले खाने से बहुत जल्द लाभ मिलता है| केले में मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्क्युलेशन को बेहतर बनाने के साथ साथ बॉडी बनाने में भी सहायक होते है|

7 – अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो उसके लिए आपके शरीर का स्वस्थ होना बहुत ज्यादा जरुरी है, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इंसान को भरपूर नींद लेना जरुरी है| अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते है तो आप शरीर अस्वस्थ हो सकता है इसीलिए बॉडी बनाने के लिए अच्छी नींद लेना जरुरी है|

बॉडी बनाने के लिए क्या खाए?

ऐसे इंसान जो बॉडी बनाना चाहते है उनके मन में एक सवाल सबसे ज्यादा रहता है की बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए या बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं?  तो अब हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले है जिनका सेवन करने से बहुत जल्द आपकी बॉडी बेहतर बन सकती है| लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें की बॉडी बनाने के लिए खाने के साथ साथ एक्सरसाइज़ करना भी सबसे ज्यादा जरुरी है, चलिए अब हम आपको बताते की जल्दी बॉडी बनाने के लिए किन चीजों का सेवन करना लाभकारी होता है   

1 – अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो दही आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है, दही में मौजूद तत्व शरीर को ताकत प्रदान करने के साथ साथ बॉडी बनाने में भी मददगार होते है| बॉडी बनाने के लिए सुबह नाश्ते में दही को भी शामिल करें|

2 – बॉडी बनाने के लिए घी और दूध का सेवन बहुत ज्यादा लाभकारी होता है, घी का सेवन आप दाल, सब्जी और रोटी में कर सकते है और जल्दी बॉडी बनाने के लिए रात को सोने से पहले एक ग्लास गुनगुना दूध लेकर उसमे एक चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पीने से जल्द लाभ मिलता है|

3 – सर्दी के मौसम में मूंगफली का सीन करना सभी को काफी ज्यादा पसंद होता है, लेकिन मूंगफली बॉडी बनाने में भी मददगार होती है| नियमित रूप से एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन गुड़ के साथ करने से जल्द आपकी बॉडी में फर्क दिखाई देता है|

4 – बॉडी बनाने के लिए पालक भी लाभकारी होता है, पालक में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए लाभकारी होने के साथ साथ बॉडी बनाने में भी मददगार होते है| बॉडी बनाने के लिए आप पालक पनीर या पालक का साग या पालक का जूस इत्यादि का सेवन कर सकते है|

5 – फलो का सेवन तो हम सभी को करना चाहिए, फल हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होते है, अगर आप जल्दी बॉडी बनाना चाहते है तो नियमित रूप से ताजे फल का सेवन करें| फलो का सेवन करने से मांसपेशियों का निर्माण होने के साथ साथ जल्द आपकी बॉडी में भी फर्क पढता है|

READ ALSO  OYO Kya Hai? ओयो होटल में रूम बुक कैसे करे?

6 – अनानास खाना लगभग सभी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, अनानास स्वादिष्ट होने के साथ साथ लाभकारी भी होता है| अनानास में मौजूद पोषक तत्व बॉडी बनाने के साथ साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार होते है| बॉडी बनाने के लिए नियमित रूप से अनानास का सेवन या अनानास के जूस का सेवन करें|

7 – बॉडी बनाने के लिए पनीर भी बेहतरीन विकल्प होता है, पनीर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ हमारे शरीर के लिए भी लाभकारी होता है| पनीर का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, बॉडी बनाने के लिए आप पनीर की सब्जी का सेवन भी कर सकते है लेकिन नियमित रूप से कच्चा पनीर खाने से जल्द परिणाम दिखाई देते है|

8 – अगर आप बॉडी बनाना चाहते है और आपको नॉनवेज खाने में कोई परेशानी नहीं है तो मछली आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है| मछली कसान करने से शरीर को काफी ऊर्जा मिलने के साथ साथ शरीर मजबूत बनता है, बॉडी बनाने के लिए नियमित रूप से मछली को अपने आहार में शामिल करना चाहिए, कोशिश करें की घर पर बनी मछली का ही सेवन करें क्योंकि घर पर बनी मछली में ऑयल और मसाले काफी कम मात्रा में होते है|

बॉडी बनाने के लिए क्या ना खाएं?

ऊपर आपने जाना की बॉडी बनाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए, अब हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है जिन्हे बॉडी बनाने के लिए नहीं खाना चाहिए| यह तो आप जानते ही है की बॉडी बनाने के लिए जितनी एक्सरसाइज़ जरुरी है उतना ही खाना पीना भी जरुरी है, लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती है जिनका सेवन करने से आपकी बॉडी नहीं बनती है| बॉडी ना बनने का कारण गलत डाइट का सेवन भी होता है, चलिए अब हम आपको बताते है की बॉडी बनाने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए 

1 – अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको शराब या बियर बिलकुल नहीं पीनी चाहिए, अगर आप इन दोनों चीजों का सेवन करते है तो आपकी बॉडी जल्दी से नहीं बन पाएगी| शराब का नकारात्मक असर इंसान के शरीर पर बहुत ज्यादा पढता है इसीलिए अगर आप बॉडी बना रहे है तो ऐसी चीजों से परहेज करें|  

2 – चावल का सेवन तो सभी करते है, लेकिन अगर आप बॉडी बना रहे है या बॉडी बनाना चाह रहे है तो आपको चावल का सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए| बॉडी बनाने के लिए चावल की जगह रोटी खाने की कोशिश करें, चावल का सेवन करने से शरीर में फुर्ती नहीं मिलती है और आलस्य जैसा महसूस होता रहता है| 

3 – यह तो आप ऊपर पढ़ ही चुके है की बॉडी ना बनने का कारण ऑयली खाना भी होता है, अगर आप अधिक तला भुना भोजन करते है तो आपकी बॉडी जल्दी से नहीं बन पाएगी| दरसल यह सब चीजे शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ने में मददगार होते है, इसीलिए अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो अधिक तले भुने को भोजन का सेवन करने से परहेज करें|

4 – आज के समय में जंक फूड का सेवन सभी को बहुत ज्यादा पसंद होता है लेकिन अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो आपको जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए| जंक फूड का सेवन करने से मोटापा बड़ सकता है, इसीलिए अगर आप बॉडी बनाना चाहते है तो जंक फूड का सेवन बिलकुल भी ना करें|

5 – बॉडी बनाने के लिए बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए, रेस्टोरेंट या होटल में मिलने वाले खाने में तेल की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसीलिए बाहर का खाना खाने से परहेज करें|

निष्कर्ष –

ऊपर आपने बॉडी कैसे बनाएं (body kaise banaye) और बॉडी बनाने के क्या खाएं के बारे में जानकारी प्राप्त की, लेकिन हम आपको सलाह देंगे की जल्दी बॉडी बनाने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें क्योंकि कई बार गलत एक्सरसाइज या गलत खानपीन की वजह से इंसान की बॉडी नहीं बन पाती है| हमारे इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करके ऐसे लोगो के पास तक पहुँचाने में मदद करें जिन्हे बॉडी बनानी है|

Leave a Comment