Baal Kyu Jhadte Hain?: बाल किसी भी इंसान की सुंदरता में चार चाँद लगा देते है लेकिन वर्तमान में बाल झड़ने की समस्या बहुत ही आम हो गई है| शायद ही कोई इंसान हो जिसने बाल झड़ने की समस्या का सामना ना किया हो, बाल झड़ने की समस्या महिलाओ और पुरुषो दोनों में देखने को मिलती है लेकिन महिलाओ के मुकाबले पुरुषो के बाल ज्यादा झड़ते हुए दिखाई देते है| हालाँकि बाल झड़ने के कारण (baal kyu jhadte hain) बहुत सारे होते है जब किसी भी इंसान के बाल झड़ते है तो उसके मन में सबसे पहले यह सवाल आता है की बाल क्यों झड़ते है या हेयरफॉल क्यों होता है? जिन इंसानो के बाल झड़ते है उनमे से कुछ इंसान बाल झड़ने से रोकने की दवा या बाल झड़ने से रोकने के शैम्पू का इस्तेमाल करके अपनी इस परेशानी से छुटकारा पाने की कोशिश करते है|
कुछ इंसान बाल झड़ने से रोकने के लिए घरेलू उपाय अपनाना पसंद करते है, क्योंकि घरेलू उपायों के दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते है| हालाँकि बाल झड़ने के घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले आपको बाल झड़ने के कारणों (baal kyu jhadte hain) के बारे में जानना बहुत ज्यादा जरुरी है, चलिए सबसे पहले हम आपको बताते है की आखिर बाल झड़ना क्या होता है?
बाल झड़ना क्या होता है? (Baal kyu jhadte hain)
आमतौर पर लगभग सभी इंसानो के बाल टूटते है, अगर आपके बाल 20 से 50 टूट रहे है तो यह आम बात है लेकिन अगर आपके बाल बहुत ज्यादा मात्रा में टूट रहे है या जब आप अपने बालो में हाथ फेरते है तो आपके हाथो में बालो का गुच्छा सा आ जाता है तो इस स्थिति को बाल झड़ने की समस्या कहा जाता है| बाल झड़ने के कारण (hair fall kyu hota hai) बहुत सारे होते है, जिनमे से कुछ कारणों के बारे में हम आपको नीचे जानकारी दे रहे है
बाल झड़ने के कारण क्या है? (Hair fall kyu hota hai)
जब किसी भी पुरुष या महिला को बाल झड़ते है तो इंसान बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय अपनाता है, लेकिन घरेलू उपाय अपनाने से पहले आपको बाल झड़ने के कारणो (baal kyu jhadte hain) के बारे में जानकारी होनी बहुत ज्यादा जरुरी है| चलिए अब हम आपको बाल क्यों झड़ते है या बाल झड़ने के कारण के बारे में बताते है
1 – बाल झड़ने का कारण (baal kyu jhadte hain) रक्तचाप की समस्या भी होती है, दरसल जब किसी भी इंसान को रक्तचाप की समस्या होती है तो इंसान को किडनी और दिल से जुड़ी परेशानियो के साथ साथ बाल झड़ने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है| रक्तचाप की समस्या से पीड़ित इंसान के शरीर में मौजूद ब्लड में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है जिसकी वजह से ब्लड बालों तक ठीक से पोषण नहीं पहुँचा पाता है और पोषण ना मिलने के कारण बाल झड़ने की परेशानी देखने को मिलती है| आमतौर पर उच्च रक्तचाप में बाल झड़ने की परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है|
2 – हेयरफॉल होने का कारण (baal kyu jhadte hain) सिर पर रूसी की समस्या भी होती है, सिर पर रुसी होना बहुत ही आम बात है, जब किसी भी इंसान के सिर में रुसी की समस्या हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बालो की जड़ें कमजोर होने लगती है जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते है|
3 – बाल झड़ने के कारण (baal kyu jhadte hain) में शामिल है मानसिक तनाव, आज के समय में काफी सारे इंसान किसी ना किसी प्रकार के तनाव का सामना कर रहे है| जब कोई भी इंसान लम्बे समय तक मानसिक तनाव में रहता है तो तनाव का नकारात्मक असर उसके शरीर के साथ साथ बालो पर भी दिखाई देता है| ऐसे इंसान को बाल सफेद होने की समस्या या बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
4 – कैंसर को जानलेवा बिमारी के रूप में जाना जाता है, जब कोई भी इंसान कैंसर की समस्या से पीड़ित होता है तो इंसान को बाल झड़ने की परेशानी भी हो सकती है| दरसल कैंसर का इलाज करने के लिए कई सारी दवाइयो का सेवन करना पढ़ता है, कई बार दवाइयो का सेवन करने की वजह से भी बाल झड़ने लगते है|
5 – बाल झड़ने का एक कारण (baal kyu jhadte hain) है अनुवांशिकता, आमतौर पर महिलाओ के मुकाबले पुरुषो में बाल झड़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है| अगर किसी भी इंसान के परिवार के पुरुषो जैसे दादा, पिता, चाचा और ताऊ के बाल कम है या झड़ गए है तो ऐसे में उस इंसान के बाल झड़ने की प्रबल संभावना होती है|
6 – हेयरफॉल होने का कारण हार्मोन में बदलाव भी होता है, पुरुषो के मुकाबले महिलाओ के शरीर में हार्मोन में बदलाव ज्यादा देखने को मिलता है| महिलाओ के शरीर में पीरियड्स और गर्भावस्था में हार्मोन में काफी ज्यादा बदलाव होते है, ऐसे समय पर हार्मोन में बदलाव की वजह से महिलाओ के बाल झड़ने की संभावना ज्यादा होती है| अगर किसी पुरुष के शरीर में कसी भी वजह से हार्मोन में बदलाव आता है तो ऐसे में पुरुष के सिर की बीच सतह पर बाल झडने की समस्या हो सकती है|
7 – जब किसी भी पुरुष या महिला की किडनी ख़राब हो जाती है तो ऐसी स्थिति में इंसान को ब्लड साफ करने के लिए डायलिसिस करवाना पड़ता है| किडनी ख़राब होने की स्थिति में या किडनी के सही से काम ना करने की स्थिति में ब्लड बालो तक पोषण सही से नहीं पहुँचा पाता है, पूरा पोषण ना मिलने की वजह से बाल कमजोर होने लगते है और धीरे धीरे झड़ने लगते है|
8 – कुछ मामलो में खास दवाओ का सेवन करने की वजह से बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है, आमतौर पर थायरॉइड, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, खून पतला करने की दवा, आर्थराइटिस और दिल से सम्बंधित बीमारियो की दवा इत्यादि का सेवन करने की वजह से कई बार बाल झड़ने की समस्या (baal kyu jhadte hain) देखने को मिलती है|
9 – बाल झड़ने का प्रमुख कारण है पोषण की कमी, बालो को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें पोषण की सबसे ज्यादा जरुरत होती है| जब किसी भी वजह से बालो को पूर्ण पोषण नहीं मिलता है तो इंसान के बालो की जड़ें कमजोर होने लगती है और धीरे धीरे बाल झड़ने लगते है| आमतौर पर ऐसा असंतुलित भोजन करने की वजह से होता है, हम सभी को अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमे प्रोटीन, विटमिन ई, आयरन और जिंक इत्यादि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद हो|
10 – आज के समय युवा अपने बालो को अलग अलग कलर के करवा लेते है, लेकिन उन्हें यह समझ में नहीं आता है की बाजार में मिलने वाले कलर की वजह से उनके बालो को नुक्सान पहुँचता है| लगातार नए नए कलर का इस्तेमाल करने की वजह से भी बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है|
11 – वर्तमान में लड़के और लड़कियाँ दोनों ही अपने शरीर के प्रति काफी चिंतित रहते है, अधिकताए युवा लड़के लड़कियो की चाहत स्लिम और फिट बॉडी की होती है| बॉडी को स्लिम बनाने के लिए डाइटिंग करते है, लगातार डाइटिंग करने और खाना ना खाने की वजह से कई बार इंसान को एनॉरेक्सिया और बुलिमिया जैसी परेशानियो का सामना करना पढता है| एनॉरेक्सिया और बुलिमिया की परेशानी की वजह से भी बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है|
12 – बाल झड़ने का कारण हेयर स्टाइल भी होता है, वर्तमान में युवा अपने आपको स्टाइलिश लुक देने के लिए नए से नए हेयर स्टाइल को अपनाते है| कुछ हेयर स्टाइल ऐसी होती है जिसमे इंसान के बालो को कस कर खिंचा जाता है, जिसकी वजह से भी बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है|
13 – थायरॉइड की वजह से बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है, ऐसे इंसान जो थायरॉइड की समस्या से पीड़ित है उनके बाल आम इंसानो एक मुकाबले काफी तेजी से झड़ते है|
14 – महिलाओ के बाल झड़ने का कारण पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम की परेशानी भी होती है, पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम की परेशानी महिलाओ में ही देखने को मिलती है| जब किसी भी महिला को यह परेशानी हो जाती है तो इसमें महिला के शरीर में हार्मोन प्रभावित होते है, जिसकी वजह से महिला के शरीर में एंड्रोजेन और डिहाइड्रोटेस्टास्टेरॉन हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है| इस वजह से महिला के बाल झड़ने लगते है, ऐसे में अपनी मर्जी से किसी दवा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए|
बाल झड़ने के रोकने के घरेलू उपाय
जब किसी भी इंसान के बाल झड़ते है तो काफी सारे इंसान बाल झड़ने की समस्या को समाप्त करने के लिए घरेलू उपाय अपनाना पसंद करते है, चलिए अब हम आपको बाल झड़ने से रोकने के घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है
बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय में शामिल है नारियल का तेल
बाल झड़ने की समस्या से आराम दिलाने में नारियल का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है, नारियल के तेल में मौजूद गुण और जरुरी पोषक तत्व बालो को पोषण देने में सहायक होते है और जब बालो को भरपूर पोषण मिलता है तो बाल और बालो की जड़ें मजबूत होती है, जिसकी वजह से बाल झड़ने की समस्या से आराम मिलता है| रात को सोने से पहले हाथो में थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर बालो और बालो की जड़ो में अच्छी तरह से लगाकर हल्के हाथो से 5 से 10 मिनट मालिश करके रात भर के लिए लगा रहने दें| अगली सुबह बालो को शेम्पू से धो लें, नियमित रूप से हफ्ते में तीन से चार बार नारियल का तेल लगाने से जल्द बाल झड़ने की समस्या से आराम मिलता है|
बाल झड़ने से रोकने का रामबाण उपाय है प्याज का रस
प्याज का सेवन तो लगभग सभी घरो में किया जाता है, लेकिन काफी कम इंसानो को पता होता है की प्याज बालो को झड़ने से रोकने का इलाज भी है| प्याज में मौजूद गुण और तत्व बालो को पोषण प्रदान करने के साथ साथ बालो की जड़ो को मजबूत बनाने में सहायक होते है| बाल झड़ने से रोकने की घरेलू दवा बनाने के लिए सबसे पहले एक प्याज लेकर उसका छिलका उतार कर महीन पीस लें फिर उस पीसी हुई प्याज को छानकर रस निकाल लें, बस अब इस प्याज के रस को रुई की मदद से बाल और बालो की जड़ो में अच्छी तरह से लगा कर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें| उसके बाद बालो को शैम्पू की मदद से अच्छी तरह से धो लें, नियमित रूप से हफ्ते में दो से तीन बार प्याज का रस लगाने से बहुत जल्द बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है|
बाल झड़ने से रोकने का घरेलू उपचार है अंडा
अंडा हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते है, लेकिन क्या आपको पता है की अंडा बाल झड़ने की समस्या से आराम दिलाने में भी सहायक होता है| अगर आपके बाल झड़ रहे है और आप बाल झड़ने से रोकने के घरेलू नुस्खे या बाल झड़ने से रोकने की घरेलू दवा सर्च कर रहे है तो अंडा आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है| अंडे में मौजूद पोषक तत्व बाल झड़ने की समस्या को रोकने में मददगार साबित होते है, सबसे पहले एक कच्चा अंडा लेकर उसे फोड़ कर एक कटोरी में कर लें| फूटे हुए अंडे में से पीला भाग अर्थात जर्दी को अलग कर लें, बचे हुए अंडे के सफेद भाग में लगभग दो से तीन चम्मच बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाकर बालो और बालो की जड़ो में अच्छी तरह से लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें| फिर बालो को शैम्पू की मदद से धो लें, नियमित रूप से हफ्ते में दो बार इस नुस्खे को अपनाने से बहुत बाल झड़ने की समस्या से आराम प्राप्त होता है|
हेयर फॉल रोकने का रामबाण उपाय है आवंला
आंवले के बारे में तो आप अच्छी तरह से जानते ही है, आवंला हमारे शरीर के लिए लाभकारी होने के साथ साथ बाल झड़ने की समस्या को रोकने में मददगार साबित होता है| बाल झड़ने से रोकने की घरेलू दवा बनाने के लिए सबसे पहले चार या पांच आवंले लेकर उन्हें अच्छी तरह से धोकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें, फिर लगभग एक कप नारियल का तेल लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें, फिर नारियल के तेल में कटे हुए आवंले के कटे हुए टुकड़ो को डालकर तेल को पकने दें| तेल को हल्की आंच में तब तक पकाएं जब तक तेल का रंग काला ना हो जाएं| जब तेल का रंग काला हो जाएं तब गैस को बंद कर दें, जब तेल ठंडा हो जाएं तो उस तेल को छान लें फिर उस तेल में से थोड़ा सा तेल लेकर बालो और बालो की जाधव में अच्छी तरह से लगाकर हल्के हाथो से मालिश कर लें| मालिश के बाद लगभग 20 से 30 मिनट के लिए तेल लगा रहने दें उसके बाद शैम्पू की मदद से बालो को धो लें| नियमित रूप से हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल को लगाने से बहुत जल्द बल झड़ने की समस्या से आराम प्राप्त होता है|
बाल झड़ने से रोकने के लिए क्या खाएं
अगर आप बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित है तो आपको बाल झड़ने से रोकने के उपाय अपनाने के साथ साथ खाने पीने का भी खास ख्याल रखना बेहद जरुरी है| अगर आप संतुलित और पोषण से भरपूर भोजन करते है तो इससे बालो को भरपूर पोषण मिलता है जिससे आपके बालो की जड़ें मजबूत होती है और बाल झड़ने की समस्या से भी आराम मिलता है, चलिए जानते है की बाल झड़ने से रोकने क्या खाएं
- ऐसी चीजों का सेवन करें जिनमे प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मौजूद हो, प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर होने लगते है| अगर आपके बाल झड़ रहे है तो आपके लिए अंडा का सेवन लाभकारी है, अंडे में मौजूद प्रोटीन और बायोटीन बालों के लिए फायदेमंद होता है| नियमित रूप से एक या दो अंडे का सेवन जरूर करें|
- बाल झड़ने की समस्या से रोकने के लिए ओमेगा 3 और 6 युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए, ऐसे में आप सैल्मन मछली, अखरोट और कद्दू के बीज को अपने आहार में शामिल करें|
- बालो को स्वस्थ बनाने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पालक और मटर इत्यादि चीजों का सेवन कर सकते है|
- बालो को मजबूती प्रदान करने के लिए जिंक युक्त आहार जैसे बादाम, चिकन और ओटमील इत्यादि खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करें|
बाल झड़ने से रोकने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए
किसी भी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए जितनी दवा जरुरी है उतना ही जरुरी है परहेज, अगर आपके बाल झड़ रहे है और ऐसे में आप परहेज नहीं करते है तो आपके बाल और ज्यादा तेजी से झड़ सकते है, चलिए अब हम आपको बताते है की बाल झड़ने से रोकने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए
- यह तो आप अच्छी तरह से जानते ही होंगे की विटामिन ए का सेवन बालो के फायदेमंद होता है लेकिन विटामिन-ए का सेवन अधिक मात्रा में करने की वजह से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है|
- चीनी और चीनी से बने पदार्थो का सेवन सिमित मात्रा में करें|
- अगर आपके बाल झड़ रहे है तो शराब, धूम्रपान या अन्य किसी भी मादक पदार्थ का सेवन बिलकुल भी ना करें|
- जंक फूड्स का सेवन करने से हमारे शरीर पर कई तरह नकारात्मक प्रभाव पढ़ते है, इसीलिए जंक फ़ूड का सेवन करने से बचना चाहिए
- बहुत अधिक मात्रा में अधिक चाय और कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए|
निष्कर्ष –
हम आशा करते है की आपको हमारे लेख बाल क्यों झड़ते है? (baal kyu jhadte hain) या हेयरफॉल क्यों होता है? में दी गई जानकारी पसंद आई होगी, अंत में हम आपको सलाह देंगे की हेयर फॉल रोकने के घरेलू उपाय अपनाने से पहले वैध या चिकित्सक से परामर्श जरूर लें| हमारे इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करके ऐसे लोगो तक पहुँचाने में मदद करें जिन्हे हेयरफॉल की समस्या हो रही हो|