Ankh Kyu Fadakti Hai? आँख फड़कना शुभ होता है या अशुभ

Ankh Kyu Fadakti Hai?: आँख फड़कने की परेशानी का सामना लगभग सभी पुरुष और महिला ने कभी कभी जरूर किया होगा, हालाँकि आँख फड़कना कोई गंभीर परेशानी नहीं है| लेकिन यह बात सच है की जब किसी भी इंसान की आँख फड़कती है तो इंसान थोड़ा सा परेशान जरूर हो जाता है, दरसल कुछ लोगो का मानना यह है की जब इंसान की आँख फड़कती है तो यह हमारे जीवन में आने वाले सुख या दुःख के बारे में संकेत होता है| जबकि सच्चाई यह है की आँख फड़कने का कारण तंत्रिका से सम्बंधित परेशानी (ankh kyu fadakti hai) होती है|

जिन इंसानो को आँख फड़कने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, वो इंसान आँख फड़कने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट का सहारा लेते है| इंसान इंटरनेट पर आँख फड़कने कया है? आँख क्यों फड़कती है? (ankh kyu fadakti hai) आँख फड़कने के कारण कौन कौन से है? या आँख फड़कने का घरेलू उपाय इत्यादि लिखकर सर्च करता है| चलिए अब हम आपको सबसे पहले आँख फड़कना क्या होता है? के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

आँख फड़कना क्या है (What is Eye Twitching in Hindi)

वैसे तो अधिकतर इंसानो को आँख फड़कने के बारे में पता होता है लेकिन अगर आपको यह नहीं पता है आँख फड़कना कया है? (ankh kyu fadakti hai) तो परेशान ना हो हम आपको इसके बारे में बताते है| जब किसी भी महिला या पुरुष की किसी भी आँख की निचली पलक या निचला हिस्सा फड़कने लगे तो इस परेशानी को आँख फड़कने की समस्या कहा जाता है| आमतौर पर आँख फड़कने की समस्या अपने आप कुछ मिनटों में खत्म हो जाती है लेकिन कुछ मामलो में आँख फड़कने की समस्या एक दो दिनों तक हो सकती है| अधिकतर इंसान आँख फड़कने की समस्या को हल्के में लेते है जिसकी वजह से कई बार इंसान को नुक्सान भी झेलने पड़ सकते है| अगर आँख फड़कने की परेशानी लगातार लंबे समय तक बनी हुई है तो इसके पीछे की वजह गंभीर तंत्रिका से सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है|

आँख फड़कने के कारण | आँख क्यों फड़कती है ?

ऊपर आपने आँख फड़कने के बारे में जाना, अब हम आपको आँख फड़कने के कारणों (ankh kyu fadakti hai) के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है, हालाँकि आँख फड़कने के कारणों के बारे में जानकारी सभी को होनी चाहिए| आँख फड़कने के कारण निम्न प्रकार है  

1 – आँख फड़कने का कारण मानसिक तनाव भी होता है, यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की जब कोई भी इंसान किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव का सामना लम्बे समय तक करता है तो तनाव के दुष्प्रभाव शरीर पर देखने को मिलते है| इसलिए कोशिश करें की तनाव से दूर रहे अगर आपको किसी प्रकार का तनाव है तो अपने दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं, योग या व्यायाम करें|   

2 – आँख फड़कने का कारण थकान भी होता है, जब कोई भी इंसान मेहनत का काम बहुत ज्यादा करता है और काम के बीच में शरीर को आराम नहीं देता है तो इसका नकारात्मक असर शरीर की मांसपेशियो पर पढता है, जिसकी वजह से कई बार आँख भी फड़क सकती है|

READ ALSO  Aids Kya Hai? और एड्स होने के कारण क्या है?

3 – आँख फड़कने के कारण में शामिल है कम नींद लेना, वर्तमान में काफी सारे इंसान देर रात तक जागते है और फिर सुबह जल्दी उठ जाते है, नींद कम लेने की वजह से इंसान के शरीर को काफी ज्यादा नुक्सान पहुँचता है| जब किसी भी इंसान की नींद पूरी नहीं होती है तो ऐसे इंसान की आँखों में नींद और भारीपन की परेशानी हो सकती है, आँख फड़कने के पीछे की वजह नींद कम लेना भी होता है|

4 – वर्तमान में बच्चे से लेकर बड़ो तक सभी मोबाइल, टीवी, लेपटॉप या कंप्यूटर पर काफी ज्यादा देर तक काम करते है| लगातार ऐसी चीजों पर नजरे जमाए रहने की वजह से आँखों की मांसपेशियो पर काफी ज्यादा जोर पढता है, जिसकी वजह से भी आँख फड़कने की समस्या देखने को मिलती है| इसीलिए लगातार मोबाइल, टीवी या लेपटॉप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, बीच बीच में दो से पांच मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिए|

5 – कैफीन का सेवन अधिक मात्रा में करने की वजह से आँख फड़कने की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसीलिए कैफीन युक्त पदार्थो का सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिए| अगर आप आँख फड़कने की समस्या से पीड़ित है तो आपको कुछ समय के लिए कैफीन युक्त पदार्थ जैसे कॉफी, चाय और चॉकलेट इत्यादि का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए|

6 – कुछ मामलो में शराब, बीयर और वाइन पीने की वजह से भी आँख फड़कने की समस्या उत्पन्न हो सकती है, आमतौर पर जो इंसान शराब का सेवन करते है उनकी आँख आम आदमी के मुकाबले ज्यादा फड़कती है| 

7 – आज के समय में शुष्क आँख या ड्राई आईज की समस्या का सामना काफी इंसान करते है, शुष्क आँखों की समस्या 50 वर्ष से अधिक इंसानो के लिए नार्मल परेशानी है लेकिन वर्तमान में यह समस्या कम उम्र के लोगो में भी देखने को मिलती है| आँख फड़कने के कारणों (ankh kyu fadakti hai) में शामिल है ड्राई आईज की परेशानी| कुछ मामलो में ड्राई आईज की दवाओं का सेवन करने की वजह से भी आँख फड़कने की समस्या देखने को मिल सकती है| 

8 – आँख फड़कने का सबसे प्रमुख कारण (ankh kyu fadakti hai) होता है पोषण की कमी, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए| आमतौर पर जब किसी भी इंसान के शरीर में आँखों के लिए जरुरी पोषक तत्व की कमी हो जाती है तो इंसान को आँखों से संबंधित परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है जिनमे से एक आँख फड़कने की समस्या भी हो सकती है| इसीलिए हम सभी को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए|

9 – अगर आपकी आँख में किसी भी प्रकार एलर्जी की समस्या हो रही है तो एलर्जी की वजह से आँखों में खुजली की परेशानी या आँखों में सूजन या आँखों में पानी आना या आँख फड़कने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है| इसीलिए आँख फड़कने का कारण एलर्जी भी हो सकता है, एलर्जी होने पर कभी भी अपनी मर्जी से किसी भी प्रकार की दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|

आँख फड़कने से रोकने के घरेलू उपाय | आँख फड़कने का घरेलू इलाज

ऊपर आपने जाना की आँख क्यों फड़कती है? (ankh kyu fadakti hai) आँख फड़कने की समस्या से पीड़ित अधिकतर इंसान घरेलू उपाय अपनाना पसंद करते है| चलिए अब हम आपको आँख फड़कना बंद करने के घरेलू उपाय के बारे जानकारी उपलब्ध करा रहे है

आँख फड़कने से रोकने का घरेलू इलाज है गर्म पानी

अगर आपकी आँख फड़क रही है तो गर्म पानी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है| आँख फड़कने पर सबसे पहले हल्का गर्म पानी लेकर उससे आँखों को धो लें, दिन में तीन से चार बार आँख धोने से जल्द आपको आराम प्राप्त हो सकता है| गर्म पानी जब आँखों और आसपास के हिस्से पर पढता है तो गर्म पानी की गर्माहट से आँख के आस पास की मांसपेशियो को आराम मिलता है| जिसकी वजह से आँख फड़कना बंद हो जाता है|

READ ALSO  Adarsh Chunav Aachar Sanhita Kya Hai? और आचार संहिता क्यों लगाई जाती है?

आँख फड़कने की समस्या से आराम पाने के लिए खाएं केले

यह तो आप ऊपर पढ़ चुके है की आँख फड़कने का कारण शरीर में मैग्नीशियम या पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों की कमी होती है| ऐसे में अगर आप आँख फड़कने का घरेलू इलाज या आँख फड़कने से रोकने के घरेलू उपाय सर्च कर रहे है तो केला आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है| केले में मौजूद गुण और पोषक तत्व आँख फड़कने की समस्या को रोकने में सहायक साबित होते है, नियमित रूप से केले का सेवन करने से आपको जल्द आँख फड़कने की समस्या से आराम प्राप्त होता है|

गर्म पट्टी के सेंक से करें आँख फड़कने का इलाज

आँख फड़कने पर गर्म पट्टी की सेंक भी काफी लाभकारी साबित होती है, सबसे पहले एक सूती कपडा या छोटी तौलिया लेकर उसे फोल्ड कर लें| फिर किसी बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमे वो पट्टी अच्छी तरह से भीगो कर निचोड़ कर आँखों पर रख लें, ऐसा करने से गर्म पट्टी की सिकाई आँखों और आँखों के आस पास के क्षेत्र पर पढ़ती है जिससे आँखों को आराम मिलता है| दिन में दो से तीन बार गर्म पट्टी की सिकाई करने से जल्द आँख फड़कने की समस्या से आराम मिलता है|

आँख फड़कने की समस्या से राहत पाने के लिए करें मसाज

आँख फड़कने का घरेलू इलाज है मसाज करना, प्राचीन समय से आँख फड़कने के लिए मसाज का इस्तेमाल किया जाता है| अगर आपकी आँख फड़क रही है तो सबसे पहले अपने हाथ की बीच की ऊँगली निचली पलक पर रखें फिर हल्के हाथ से लगभग 20 से 30 सेकंड गोलाई में मसाज करने से आपको जल्द आराम मिलता है| लेकिन एक बात का ख्याल रखें की हाथ से मसाज करने से पहले अपने हाथ को अच्छी तरह से साफ कर लें, दरसल कई बार हाथो में धूल मिटटी लगी होती है जिसकी वजह से जलन या संक्रमण की परेशानी हो सकती है|

आँख फड़कने की घरेलू दवा है गुलाबजल

गुलाबजल के बारे में तो आप सभी अच्छी तरह से जानते है गुलाबजल का इस्तेमाल स्किन को साफ करने के लिए किया जाता है| अगर आप आँख फड़कने की समस्या से पीड़ित है और आप आँख फड़कने का घरेलू इलाज या आँख फड़कने से रोकने का घरेलू उपचार सर्च कर रहे है तो गुलाबजल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| सबसे पहले थोड़ी सी रुई लें लें फिर उस रुई को गुलाबजल में भिगोकर हल्का सा निचोड़ कर आँखों के ऊपर अच्छी तरह से फैलाकर रख लें| गुलाबजल से भीगी हुई रुई आँखों के ऊपर दो से चार मिनट रखा रहने दें उसके बाद रुई हटा दें| गुलाबजल से भीगी हुई आँखों के ऊपर रखने से आँखों को ठंडक और आराम मिलता है जिसकी वजह से नख फड़कने की समस्या में आराम मिलता है|

आँख फड़कने की समस्या से आराम दिलाने में सहायक है खीरा

आमतौर पर आपने कई बार ब्यूटी पार्लर में देखा होगा की इंसान ने अपनी आँखों के ऊपर खीरे के टुकड़ें रख रखें है, खीरे में मौजूद एंटी इंफ्लैमेटरी गुण और जरुरी तत्व आँखों को ठंडक प्रदान करने के साथ साथ आँखों को आराम और आँख फड़कने की समस्या से आराम दिलाने में मददगार होते है| अगर आपकी आँख फड़क रही है तो सबसे पहले एक खीरा लेकर उसके स्लाइस काट लें, फिर दो स्लाइस लेकर दोनों आँखों पर रख लें| लगभग 5 से 10 मिनट खीरे के टुकड़ें आँखों पर रखे रहने दें, फिर टुकड़ो को आँखों से हटा दें| ऐसा करने से आपकी आँखों ठडक पहुँचने के साथ साथ आँख फड़कने की समस्या से आराम मिलता है|

READ ALSO  Navratri Kyu Manaya Jata Hai? देवी दुर्गा के नौ रूप कौन कौन से है?

आँख फड़कने की समस्या को खत्म करने में सहायक है आलू   

आलू का इस्तेमाल सभी घरो में किया जाता है, लेकिन काफी कम लोगो को पता होता है की आलू आँख फड़कने की समस्या से आराम दिलाने में सहायक होते है| दरसल आलू में मौजूद गुण आंखों की मांसपेशियों को राहत पहुंचाने में मददगार होते है| अगर आपकी आँख फड़क रही है और आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आँख फड़कने का घरेलू इलाज या आँख फड़कना बंद करने के घरेलू नुस्खे सर्च कर रहे है तो आलू आपके फायदेमंद साबित हो सकता है| सबसे पहले एक आलू लेकर उसके गोलाई में दो टुकड़ें काट लें, फिर इन कटे हुए आलू के टुकड़ो को दोनों आँख पर रख कर कुछ देर के लिए लेट जाएं| थोड़ी देर बाद आलू के टुकड़ें हटा दें, ऐसा करने से जल्द आपको आँख फड़कने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है|

आँख फड़कना शुभ होता है या अशुभ

वर्तमान में काफी सारे पुरुष और महिला ऐसे होते है जो आँख फड़कने को शुभ और अशुभ होने का संकेत मानते है| आँख फड़कने का संकेत पुरुष और महिला दोनों में अलग अलग होते है, नीचे हम आपको पुरुष और महिला की दाई या बाई आँख फड़कने के संकेत के बारे में जानकारी दे रहे है| हालाँकि हम इस बात का बिलकुल भी समर्थन नहीं करते है क्योंकि आँख फड़कने का मुख्य कारण तंत्रिका से सम्बंधित परेशानी होती है     

अगर किसी भी महिला की बायीं आंख फड़कती है तो या उस महिला के लिए यह सौभाग्य या शुभ संकेत माना जाता है और अगर महिला की दायीं आंख फड़क रही है तो इसका मतलब महिला के लिए अशुभ का संकेत माना जाता है|

पुरुषो की आँख फड़कने का अर्थ महिलाओ से उल्टा होता है, अगर किसी पुरुष की बाई आँख फड़कती है तो यह उस पुरुष के जीवन में कुछ अशुभ घटने का संकेत देता है और अगर किसी पुरुष की बाई आँख फड़कती है तो इसका मतलब यह है की उस पुरुष के जीवन में कुछ शुभ संकेत मिल सकते है|

आंख फड़कने की समस्या से बचने के लिए अपनाएं निम्न टिप्स 

ऊपर आपने आँख फड़कने के कारण और आँख फड़कने के घरेलू उपाय, चलिए अब हम आपको आँख फड़कने से बचने के टिप्स के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है, नीचे बताए जा रहे टिप्स को अपनाकर आप आसानी आँख फड़कने की समस्या से निजात पा सकते है 

  1. आँख फड़कने का कारण कैफीन,  तंबाकू और एल्कोहल जैसी चीजों का सेवन भी होता है, इसीलिए अगर आप आँख फड़कने की समस्या से बचना चाहते है तो इन चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में में करें|
  2. नींद पूरी ना होने की वजह से आँख फड़कने की समस्या देखने को मिलती है, इसीलिए नियमित रूप से कम से कम छह से आठ घंटे की नींद जरूर लें, ऐसा करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और आँख फड़कने की समस्या भी देखने को नहीं मिलती है|
  3. पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए, पानी की कमी होने से शरीर में कई प्रकार की परेशानी देखने को मिलती है, इसीलिए नियमित रूप से आठ से दस गिलास पानी जरूर पीना चाहिए|
  4. मोबाइल या लेपटॉप की स्क्रीन पर लगातार नजर जमा कर काम नहीं करना चाहिए, थोड़े थोड़े समय के अंतराल पर ब्रेक लेकर आँखों को थोड़ा सा आराम जरूर दें|
  5. किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें, क्योंकि कई बार तनाव की वजह से भी आँख फड़कने की समस्या देखने को मिलती है|
  6. अगर आप आँख फड़कने की समस्या से बचना चाहते है तो दिन में कम से कम दो से तीन बार आँखों को ठंडे या ताजे पानी से धोते रहना चाहिए|
  7. आँखों में सूखापन की समस्या होने पर भी आँख फड़कने की परेशानी देखने को मिलती है इसलिए आँखों का सूखापन दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह से दवा या आईड्राप्स का इस्तेमाल कर सकते है|
  8. कभी आँखों को बहुत देर तक मसलना या खुजाना नहीं चाहिए|
  9. आँख फड़कने का कारण पोषक तत्वों की कमी भी होती है, इसीलिए हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें|

निष्कर्ष –

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे लेख आँख क्यों फड़कती है? (ankh kyu fadakti hai) आँख फड़कने के कारण में दी गई जानकारी पसंद आई होगी, काफी सारे इंसानो को आँख फड़कने का कारण या आँख फड़कने की समस्या से आराम पाने के घरेलू उपाय के बारे में जानकारी नहीं होती है, ऐसे इंसानो के पास तक हमारा लेख पहुँचाने के लिए इस पेज को अधिक से अधिक शेयर करें|

Leave a Comment